Sunday, March 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में स्वच्छता और जलापूर्ति पर उपायुक्त का सख्त रुख: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 की तैयारियों में तेजी, अधिकारियों को फटकार!

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और जल जीवन मिशन की समीक्षा की, हर घर नल से जल और स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के लिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।

June 20, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में स्वच्छता और जलापूर्ति पर उपायुक्त का सख्त रुख: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 की तैयारियों में तेजी, अधिकारियों को फटकार!
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन की समीक्षा की, “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025” की तैयारी को लेकर दिए निर्देश

गढ़वा। आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह- अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति, दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता-सह-सदस्य सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा अब तक की उपलब्धियों एवं कार्यान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई।

बैठक में “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025” के सफल आयोजन हेतु विशेष रणनीति एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले की उत्कृष्ट सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, जन-जागरूकता अभियानों को तेज करने तथा समयबद्ध लक्ष्य-पूर्ति पर बल दिया।

उपायुक्त श्री यादव ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि जिले को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रैंकिंग प्राप्त हो सके। उन्होंने पेयजलापूर्ति योजनाओं के तहत विभिन्न कार्यों यथा-एकल ग्रामीण पाइपलाइन परियोजना, बहु ग्रामीण पाइपलाइन परियोजना, हर घर नल से जल, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), जल जीवन मिशन की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण नहीं होने को लेकर कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंताओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई गई। संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाते हुए जलापूर्ति योजना के तहत सभी कार्य शीघ्र पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया।

मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त-सह-उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा ग्राम स्तर पर 15वें वित्त, मनरेगा की राशि (कन्वर्जेंस) से विभिन्न संरचनाओं के निर्माण पर परिचर्चा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, सिविल सर्जन अशोक कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी केसर रजा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला स्वच्छता समन्वयक, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं

March 13, 2026
नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
Jharkhand

नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

March 13, 2026
झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!
Jharkhand

झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

March 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
  • नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
  • झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.