Monday, August 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

July 2, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक सम्पन्न
Share on FacebookShare on Twitter

समाहरणालय गढ़वा के सभागार में आज उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति के चतुर्थ त्रैमासिक (2023-24) की समीक्षात्मक बैठक संपन्न की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा पूर्व में दिए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई, जिसके उपरांत उन्होंने गढ़वा जिला अंतर्गत सभी बैंकों का सीडी रेशियो, वार्षिक साख योजना (एसीपी) 2023-24, केसीसी, पीएमईजीपी, एमएसएमई, पीएमएफएमई, महिला लखपति किसान योजना, आरसेटी, फिनांसियल इनक्लूजन समेत अन्य योजनाओं एवं विषयों को लेकर गहन समीक्षा किया। बैठक में बैंकों को अच्छे प्रदर्शन करने को कहा गया एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक द्वारा जानकारी दी गई कि गढ़वा जिले के 189 पंचायतों में सरकार के 1GP-1BC कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में स्वयं सहायता समूह के चयनित और प्रशिक्षित सदस्य को बीसी प्वाइंट का अधिष्ठापन कराया जाना है। जिले में ऐसे 186 SHG के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उक्त सभी बीसी सखी को पंचायतों में बीसी प्वाइंट खोलने के लिए सभी बैंक को सहयोग करने हेतु निदेशित किया गया, जिससे पंचायतों में बीसी प्वाइंट खोला जा सके।

उपायुक्त ने सभी बैंकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए बैठक में उपस्थित सभी बैंकों के पदाधिकारियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं यथा- पीएमईजीपी, केसीसी, मुद्रा ऋण समेत अन्य का लाभ अधिक से अधिक लाभुकों तक पहुँचाने हेतु सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया। उपायुक्त श्री जमुआर ने बैंकों को आगे आकर माइक्रो फिनांस करने का भी अपील किया। उपायुक्त ने केसीसी एवं पीएम किसान को लेकर प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विभिन्न बैंकों एवं शाखाओं को पीएम किसान के लंबित आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करते हुए इसका पूर्णत: लाभ लाभुकों को दिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का एनुअल एक्टिविटी रिपोर्ट 2023-24 RSETI (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, गढ़वा) के पुस्तिका का विमोचन भी उपायुक्त द्वारा किया गया।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से ज़िला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, माननीय सांसद पलामू एवं विश्रामपुर विधायक के प्रतिनिधि समेत डीडीएम नाबार्ड, जिला अग्रणी प्रबंधक एके मांझी एवं एसके रंजन, आरसेटी प्रभारी इंदु भूषण लाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पलामू सह गढ़वा, डीपीएम जेएसएलपीएस सुशिल दास, सभी बैंकों के प्रतिनिधि, समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
Jharkhand

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी

August 31, 2026
कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
Jharkhand

कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश

August 31, 2026
शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू
Jharkhand

शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

August 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
  • कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
  • शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.