Thursday, March 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : राज्य सरकार के चतुर्थ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर 2023 को राजकीयकृत प्लस टू गोविंद हाई स्कूल (टाउन हॉल) के मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

December 22, 2023
in Jharkhand
गढ़वा : राज्य सरकार के चतुर्थ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर 2023 को राजकीयकृत प्लस टू गोविंद हाई स्कूल (टाउन हॉल) के मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में आज उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा समाहरणालय के सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक कर जानकारी दी गई कि राज्य सरकार के चतुर्थ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर 2023 को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। जिसके आलोक में उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों संग विचार विमर्श कर राजकीयकृत प्लस टू गोविंद हाई स्कूल (टाउन हॉल) के मैदान में 29 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया। उपायुक्त द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार, श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की पूरी तैयारी एवं सफल आयोजन को लेकर उन्होंने संबंधित विभागों को कई आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर टेंट, साफ-सफाई, बैठने, ध्वनि विस्तारक यंत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन, लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों के वितरण, विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास समेत अन्य व्यवस्था एवं तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभुकों को अच्छादित भी किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, फूलों झानो आशीर्वाद योजना, साइकिल के लिए छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से चेक वितरण, सामुदायिक वन पट्ट, मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ, केसीसी योजना, सर्वजन पेंशन योजना का लाभ, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ, कंबल वितरण, सोना सोबरन धोती साड़ी लूंगी वितरण योजना, मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ग्रीन राशन कार्ड का वितरण समेत अन्य योजनाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भी निर्देशित किया। सिविल सर्जन को कार्यक्रम स्थल पर हेल्थ कैंप के आयोजन को लेकर निर्देशित किया गया। साथ ही अन्य विभागों को भी कैंप आदि लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

■ अबुआ आवास योजना:
बैठक में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से अबुआ आवास योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के आलोक में लाभुकों के चयन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। जिससे योग्य लाभुकों का चयन कर डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त की राशि भुगतान की कार्रवाई की जा सके।

■ अबुआ वीर अबुआ दिशुम अभियान:
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा उक्त योजना अंतर्गत वन अधिकार कानून 2006 की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया गया कि इस योजना के तहत दो प्रकार के वन पट्टा दिए जाते हैं। जिसमें व्यक्तिगत वन पट्टा एवं सामुदायिक वन पट्टा शामिल है। उपायुक्त द्वारा उक्त योजना को प्राथमिकता से लेते हुए सभी प्रखंड एवं अंचल अधिकारी को ऐसे परिवारों की पहचान कर उन्हें उक्त योजना का लाभ दिलाने हेतु अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी दिलीप कुमार यादव, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी शशि कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सरीन, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा बिजय कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, विभिन्न विभागों के सभी कार्यपालक अभियंता एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी रंका, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज! उपायुक्त के निर्देश पर 150 किलो मिलावटी मिठाई जब्त और नष्ट, बिना लाइसेंस वाले स्वीट्स को तत्काल बंद – त्यौहार से पहले सख्त चेकिंग
  • खुशखबरी! भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में एशियाई शेर की नन्हीं शावक का जन्म – 4 माह की स्वस्थ शावक का अब दर्शकों को मिलेगा दीदार
  • रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! तपोवन मंदिर, निवारनपुर समिति ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगा भव्य आयोजन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.