● माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पर्यटन कला, संस्कृति एवं खेल-कूद युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा महिला कॉलेज का किया गया उद्घाटन

गढ़वा जिले के सोनपुरवा में महिलाओं के उच्च शिक्षा के लिए महिला कॉलेज का उद्घाटन मिथिलेश कुमार ठाकुर माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेलकूद युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा फीता काटकर किया गया। माननीय मंत्री श्री ठाकुर द्वारा बताया गया कि कूल क्षेत्रफल 70000 वर्ग फुट में आधुनिक सुविधाओं से लैस दो मंजिला महिला कॉलेज का निर्माण कराया गया है। इसका परियोजना लागत 12.87 करोड़ है। गढ़वा जिले के सोनपुरवा में उक्त महिला कॉलेज के बन जाने से महिलाओं की उच्च शिक्षा के लिए यह काफी कारगर साबित होगा। उक्त महिला कॉलेज में भौतिकी, रसायन शास्त्र, कंप्यूटर, गृह विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, भू-विज्ञान आदि की पढ़ाई होगी एवं संबंधित विषयों के प्रयोगशाला की सुविधा भी उपलब्धि कराई गई है। उक्त विद्यालय में पुस्तकालय की सुविधा है तथा शारीरिक रूप से विकलांग छात्राओं के लिए विशेष प्रावधान के तहत रैंप और पीएच शौचालय आदि की भी सुविधा प्रदान की गई है। विद्यार्थियों की एक्स्ट्राकरिकुलर गतिविधियों के लिए कोर्ट यार्ड की सुविधा की गई है।

उक्त मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल प्रेमलाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारीगण तथा काफी संख्या में लोग उपस्थित थें।










