Thursday, June 26, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

विश्व सिकल सेल दिवस 2025: गढ़वा में उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, 2047 तक रोग उन्मूलन का संकल्प!

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने गढ़वा में सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना किया और जांच शिविर का शुभारंभ किया, ताकि 0-40 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की स्क्रीनिंग कर रोग का समय पर इलाज हो सके।

June 20, 2025
in Jharkhand, Top News
विश्व सिकल सेल दिवस 2025: गढ़वा में उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, 2047 तक रोग उन्मूलन का संकल्प!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ विश्व सिकल सेल दिवस 2025 के अवसर पर उपायुक्त ने जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

◆ सिकल सेल एनीमिया रोग के उन्मूलन हेतु कार्यक्रम का आयोजन

उपायुक्त, गढ़वा दिनेश कुमार यादव ने आज सदर अस्पताल गढ़वा परिसर से विश्व सिकल सेल दिवस 2025 के अवसर पर जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया। जागरूकता वाहन के द्वारा आम जनों को सिकल सेल एनीमिया रोग के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए इसके उन्मूलन के उपाय भी बताए जाएंगे।

विश्व सिकल सेल दिवस 2025 के अवसर पर सदर अस्पताल, गढ़वा में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपायुक्त दिनेश कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिमा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सिकल सेल जांच कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें बताया गया कि सिकल सेल रोग अनुवांशिक होता है। इस रोग में लाल रक्त कणिकाओं में हीमोग्लोबीन असामान्य हो जाता है। यह छोटे रक्त वाहिकाओं को अवरुद्ध कर सकता है, जिसके कारण तेज दर्द हो सकता है। इस बीमारी में लाल रक्त कणिकाएं जल्दी नष्ट हो जाती है, जो एनीमिया का कारण बनती है। सिकल सेल एनीमिया रोग के उन्मूलन हेतु जिले में 0-40 वर्ष तक की उम्र के लोगो की जाँच शिविर आयोजित की जा रही है, ताकि रोगियों की पहचान करते हुए समुचित इलाज की जा सके। उक्त जाँच शिविर का आयोजन आज से लेकर अगले 15 दिनों तक की जाएगी।

सिकल सेल एनीमिया रोग के बारे में उपायुक्त श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि चुंकि यह रोग अनुवांशिकी है, अतः यह अनुवांशिकी रूप से किसी को भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से जिन्हें यह गंभीर बीमारी होती है, उन्हें भी इसके बारे में ससमय पता नहीं चल पाता है। अतः उन्होंने इस बीमारी के लक्षण दिखने पर संबंधित व्यक्ति को इसकी जांच अवश्य कराने हेतु लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि यदि आम जनों के बीच में सिकल सेल एनीमिया रोग एवं इसके उन्मूलन के विषय में पर्याप्त जानकारी हो जाए तो सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए वर्ष 2047 तक इस गंभीर बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। इस कार्य हेतु उन्होंने सिकल सेल एनीमिया रोग एवं इसके रोकथाम हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की बात कही।

उक्त मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार समेत विभिन्न चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Related Posts

झारखंड पर मॉनसून का कहर! 96 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश, गुमला-सिमडेगा में ऑरेंज अलर्ट, सावधान रहें!
Jharkhand

झारखंड पर मॉनसून का कहर! 96 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश, गुमला-सिमडेगा में ऑरेंज अलर्ट, सावधान रहें!

June 26, 2025
झारखंड की शान! CM हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली में नवनिर्मित झारखंड भवन का लिया जायजा, दिए ये खास निर्देश!
Jharkhand

झारखंड की शान! CM हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली में नवनिर्मित झारखंड भवन का लिया जायजा, दिए ये खास निर्देश!

June 26, 2025
गढ़वा में वित्तीय सशक्तिकरण की बयार! 3 माह का विशेष संतृप्ति अभियान शुरू, हर घर को मिलेगी बैंकिंग सुविधा!
Jharkhand

गढ़वा में वित्तीय सशक्तिकरण की बयार! 3 माह का विशेष संतृप्ति अभियान शुरू, हर घर को मिलेगी बैंकिंग सुविधा!

June 26, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड पर मॉनसून का कहर! 96 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश, गुमला-सिमडेगा में ऑरेंज अलर्ट, सावधान रहें!
  • झारखंड की शान! CM हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली में नवनिर्मित झारखंड भवन का लिया जायजा, दिए ये खास निर्देश!
  • गढ़वा में वित्तीय सशक्तिकरण की बयार! 3 माह का विशेष संतृप्ति अभियान शुरू, हर घर को मिलेगी बैंकिंग सुविधा!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.