गावां (गिरिडीह) : गावां थाना क्षेत्र के अमतरो पुल में शुक्रवार की अहले सुबह बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट नीचे पुल में गिर गई। जिस कारण बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से गावां अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉ काजिम खान द्वारा उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतगावां प्रखंड के कैरी निवासी आशीष कुमार पिता कुलदीप यादव व गावां प्रखंड के पंडरिया निवासी विक्रम कुमार पिता सकलदेव यादव दोनों आपस में ममेरा व फुफेरा भाई हैं। जो बासोडीह तरफ से गावां की ओर बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। जिस कारण आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं विक्रम कुमार भी बेहोशी की हालात में पड़ा है। राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। जिसके बाद 108 एम्बुलेंस के मदद से सीएचसी लाया गया।










