गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी थाना क्षेत्र के सियाटांड़ पंचायत के सियाटांड़ गाँव में मंगलवार आधी रात एक आठ माह का मासूम बच्चा का घर से लापता होने का मामला सामने आया है। देर रात लगभग 2ः30 एक नवजात जो आठ माह का है उसका शव कुआं से बरामद किया गया।
परिजनों के अनुसार सियाटांड़ निवासी सुलेखा कुमारी पति कुंदन कुमार के 8 माह का बच्चा शिवांग कुमार अपने परिजनों के साथ छत पर सो रहा था। वहीं से बच्चा गायब हो गया। नहीं मिलने पर देर रात्रि प्रशासन को भी सूचना दी गई। नवडीहा थाना प्रभारी रात में पहुंचकर छानबीन शुरू किए। वही अगले सुबह खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो, जमुआ इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, जमुआ थाना प्रभारी पप्पू कुमार, नवडीहा थाना प्रभारी राधेश्याम पांडे दलबल के साथ सियाटांड़ पहुंचे और छानबीन करते हुए आसपास के सभी कुआँ में तलाशी ली।
तलाशी के दौरान घर से कुछ दूरी चारमोरिया गांव स्थित एक कुआं से बच्चे का शव बरामद किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की करवाई में पुलिस जुट गई है। इधर बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से गुहार लगाया की जल्द ही दोषियों को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई करे।
एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने कहा कि बच्चों की गुमशुदगी सूचना मिलते ही नवडीहा थाना प्रभारी खोजबीन शुरू किया था। वहीं सुबह हम लोग पहुंच गए। खोजबीन के दौरान पता चला कि कुआं में शव मिला है पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसे पकड़ लिया जाएगा।










