राजधनवार (गिरिडीह) : धनवार प्रखंड क्षेत्र के ग्राम अरगाली (हुन्डराटांड) में श्री श्री 108 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरित मानस महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नवसृजित कष्टभंजन हनुमान मंदिर प्रांगण से निकलते हुए इरगा नदी पहुँची। जहाँ यज्ञाचार्य पंडित सुधीर उपाध्याय व पंडित गंगाधर उपाध्याय सहित आदि पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र जल भराया गया।
क्षेत्र में भक्तिमय माहौल
कलश में जल भरकर श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण कर वापस यज्ञ मंडप पहुँचकर कलश स्थापित किया। इस कलश यात्रा में 151 महिलाएँ व कुवाँरी कन्याएँ अपने माथे पर कलश लेकर चल रही थीं। साथ ही साथ सैकड़ों श्रद्धालु भक्त केशारिया झंडे के साथ जय श्री राम, जय हनुमान आदि जयकारे लगाते हुए साथ में चल रहे थे। यज्ञ आयोजन को लेकर पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया है। कलश स्थापित के बाद मुख्य यजमान लक्ष्मीकांत उपाध्याय अपनी पत्नी अनोखा देवी के साथ यज्ञ अनुष्ठान प्रारंभ किया।
16 मई को भंडारा का आयोजन
इस बावत मुख्य यजमान लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने बताया कि कलश यात्रा के साथ ही यज्ञ अनुष्ठान की शुरुआत की गई है। कहा कि 11 मई से प्रतिदिन पाठ, हवन तथा शाम में चित्रकुट के सुधा पाण्डेय के द्वारा संगीतमय कथा का प्रवचन किया जाएगा तथा 15 मई को पाठ व हवन कर प्रतिमा की स्थापना और 16 मई को अचल प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति एवं भण्डारे के साथ अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा।
ये लोग हुए शामिल
इस कलश यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, धनवार बीडीओ रामगोपाल पाण्डेय, गादी पंचायत के मुखिया गौरव नारायण देव, केन्दुआ पंचायत के मुखिया कार्तिक दास, परसन पंचायत के मुखिया रामदेव यादव, जरीसिंघा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि टुन्ना तुरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।