रांची : हजारीबाग प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आ अब लौट चलें कार्यक्रम के तहत झारखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में झारखंड विकास मोर्चा के हजारीबाग से पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह अपने सैकड़ों समर्थक के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुन्ना सिंह के कई समर्थकों को पार्टिकल सिंबॉलिक पट्टा देकर उनका कांग्रेस पार्टी में अभिनंदन किया।
मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आ अब लौट चलें कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं। पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह भारत जोड़ो अभियान के तहत लोगों को जोड़ने का काम किया है आज उसी का नतीजा है कि यह लोग कांग्रेस पार्टी में विश्वास कर रहे हैं और जॉइनिंग कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक तो हम लोगों ने जीता ही है। यह शुरुआत है, अभी और कई राज्यों में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाने का काम करेगी। वही शामिल हुए मुन्ना सिंह ने कहा कि पार्टी के लिये ईमानदारी से काम करेंगे। मेरा मन शुरू से ही कांग्रेस में रहा है, इसलिए आज पार्टी का हाथ थाम लिया है।










