Monday, March 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

हजारीबाग : स्वीप कार्यक्रम के अंर्तगत इलेक्शन फूड फेस्टिवल कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

March 24, 2024
in Jharkhand
हजारीबाग : स्वीप कार्यक्रम के अंर्तगत इलेक्शन फूड फेस्टिवल कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुति
Share on FacebookShare on Twitter

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जनभागीदारी बढ़चढ़ हो इसे लेकर जिला प्रशासन,हजारीबाग द्वारा स्वीप कोषांग के माध्यम से इलेक्शन फूड फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। इन गतिविधियों द्वारा मतदाताओं के बीच मतदान के महत्व और उनके अधिकारों की जानकारी दी गईं। 22 मार्च को आयोजित हुए स्वीप कार्यक्रम के अंर्तगत इलेक्शन फ़ूड फेस्टिवल के आयोजन के मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार, विशिष्ठ अतिथि जिला निर्वाचन पदाधिकारी नैंसी सहाय,आईजी बीएसएफ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की पूरी रुप रेखा इलेक्शन इन इंडिया थीम पर आधारित थी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के. रवि कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव कई कारणों से महत्वपूर्ण है। चुनाव का पर्व देश का गर्व है ।इसे फेस्टिव मोड में मनाना है। मतदान सुगम और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसी सोच के साथ हम सभी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरे राज्य से लगभग 4 लाख लोगों की प्रतिनियुक्ति की गईं है। उन्होंने कहा इस चुनाव में 29521 मतदान केन्द्रों में अलग-अलग चरणों में निर्धारित तिथियों को वोट डाले जायेंगे। मेरी सबों से अपील है की मतदान के दिन हर एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि शांतिपूर्ण,भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव में सबकी भागीदारी हो यही सोच की साथ जिला स्तर पर कई गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज हम सब स्वीप कार्यक्रम अंर्तगत कर्जन मैदान में आयोजित इलेक्शन फूड फेस्टिवल में शामिल हुए है। उन्होंने उपस्थित सभी आगंतुको से अपील करते हुए कहा मतदान के दिन को छुट्टी का दिन न समझें बल्कि 20 मई के दिन एक एक व्यक्ति अपने घरों से निकल कर मतदान अवश्य करें।

इन कार्यक्रमों की रही प्रस्तुति
ग्रुप डांस
कस्तूरबा गांधी स्कूल,पदमा कस्तूरबा गांधी स्कूल,चुरचू, कृष ग्रुप के द्वारा रॉक बैंड,पंकज कुमार द्वारा गीत प्रस्तुति,कोमल रानी द्वारा इलेक्शन संबंधित गीत।
मुख्य कार्यक्रम की प्रस्तुति
सारेगामा फेम शालिनी दुबे ने इनॉग्रेशन सॉन्ग के साथ साथ अन्य कई एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से अतिथियों का मन मोहा।
सोहराई आर्ट से संबंधित फैशन शो ने मुख्य अतिथि के साथ साथ उपस्थित सभी लोगों में ऊर्जा का संचार किया।

इलेक्शन फूड फेस्टिवल का उद्देश्य
======================
शहरी मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने एवं समावेशी चुनावी प्रक्रिया में उत्साह के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें इसी उद्देश्य के साथ यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

क्या हुआ आयोजन
====================
इस फूड फेस्टिवल को पूरी तरह से इलेक्शन के थीम पर आधारित रखा गया था,जिसके अंर्तगत विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। मसलन रॉक बैंड शो, ग्रुप डांस, फैशन शो, मिमिक्री शो, फोक डांस, फ्यूजन म्यूजिक, पेंटिंग प्रदर्शनी, कविता प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक एवं स्वादिष्ट झारखंडी पकवान का लुत्फ शामिल है। इस फ़ूड फेस्टिवल में 33 अलग अलग प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे।
इस पूरे आयोजन में स्थानीय कलाकार,विद्यार्थी और युवा प्रतिभागी थे जिन्होंने इलेक्शन आधारित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी l

स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए इलेक्शन आर्ट गैलरी का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया अवलोकन
स्थानीय नमन विद्या विद्यालय के विधार्थियों के द्वारा निर्वाचन संबंधी बनाए गए पोस्टर को इलेक्शन आर्ट गैलरी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। मुख्य अतिथि ने इलेक्शन आर्ट गैलरी के अवलोकन के क्रम में खासे प्रभावित नज़र आए।

वोटर हेल्प लाईन ऐप डाउनलोड करने पर एंट्री का था प्रावधान
=====================
वैसे नागरिक जो इस कार्यक्रम में शामिल होना चाह रहे थे उन्हे वोटर हेल्प लाइन एप्प डाउनलोड करने पर एंट्री दी गईं। साथ वोट करेगा हजारीबाग का स्टीकर भी वितरित किया गया।
पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन में उप निर्वाचन अधिकारी मां देव प्रिया,स्वीप कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, नोडल पदाधिकारी रोहित कुमार व अन्य की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
  • सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
  • प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.