रांची : झारखण्ड के हेमंत सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए बड़ी पहल की है। राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊँचा करने और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा इंतजाम के लिए राज्य भर में 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का चयन किया है। जहाँ अब से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी। इन तमाम स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड से मान्यता भी मिल चुकी है। इन स्कूलों में सभी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसी के तहत देवघर के मातृ मंदिर स्कूल को अपग्रेड किया गया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने की उत्कृष्ट विद्यालयों की शुरुआत
मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित तमाम स्कूलों के साथ ही देवघर के भी मातृ मंदिर $2 स्कूल की भी शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समेत तमाम पार्टियों के ज़िलाध्यक्ष और जिला परिषद की अध्यक्ष किरण कुमारी के अलावा उप विकास आयुक्त कुमार ताराचंद भी मौजूद रहे।
स्कूल में स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब सहित आधुनिक सुविधा उपलब्ध
बता दें कि, इन तमाम स्कूलों में अब से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी। वैसे इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब जैसी तमाम आधुनिक सुविधा भी उपलब्ध है, जो छात्रों को बेहतर शिक्षा देने में सहायक सिद्ध होगी। इस उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन शुरू हो चूकि हैं। जितने भी बच्चे नामांकन के लिए आवेदन देंगे, उसकी जाँच के उपरांत सभी का नामांकन लिया जायेगा। साथ ही उन्होंने तमाम छात्रों से अपील भी की है कि वह भी अंग्रेजी माध्यम के सरकारी उत्कृष्ट स्कूलों में अपना नामांकन जरूर करवाएं।









