मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति, गिरिडीह के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को मरांग बुरु पारसनाथ में 18 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के ‘बाहा पर्व’ में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, दर्जा प्राप्त मंत्री श्री फागू बेसरा एवं मरंग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति के मुख्य संरक्षक श्री विष्णु किस्कू, संरक्षक श्री महावीर मुर्मू, नाइके बाबा श्री चंदूलाल टुडू, मांझी हड़ाम श्री राजेश किस्कू, श्री सुनील मुर्मू, संयोजक श्री सुशील मुर्मू, मरंग गुरू संस्थान के अध्यक्ष श्री शनिचर बेसरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती माइनों हेंब्रम एवं समिति के सदस्य श्री सुधीर बास्के, श्री फागु मरांडी, श्री सुरेश हेंब्रम, श्री राजेश सोरेन, श्री बाबूलाल सोरेन, श्री हीरालाल टुडू, श्री विनोद सोरेन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।











