Saturday, February 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लोहरदगा में क्रिकेट का धमाल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट में की शिरकत – लोहरदगा लायंस ने 8 विकेट से जीतकर उठाया ट्रॉफी, 60 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए मौके!

लोहरदगा लायंस ने पलामू जगलर्स को हराकर जीता खिताब – वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा: "झारखंड अब खनिज संपदा के साथ खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जाएगा"

February 13, 2026
in Jharkhand, Top News
लोहरदगा में क्रिकेट का धमाल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट में की शिरकत – लोहरदगा लायंस ने 8 विकेट से जीतकर उठाया ट्रॉफी, 60 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए मौके!
Share on FacebookShare on Twitter
  • बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
    =========================
  • लोहरदगा लायंस ने पलामू जगलर्स को 8 विकेट से हराकर बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 पर कब्जा जमाया।
    =========================
  • मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी।
    =========================

★ खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा झारखंड

★ देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रहे हमारे खिलाड़ी

— श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खेल के क्षेत्र में झारखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। यहां के नौजवानों के रग-रग में खेल बसता है। झारखंड के खिलाड़ी देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व क्रिकेट में इस राज्य के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपना परचम लहराया है। लम्बे समय से हॉकी इंडिया में भी झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम में कप्तान सहित कई खिलाड़ी झारखंड से हैं।यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ हॉकी और क्रिकेट ही नहीं बल्कि राज्य सरकार का प्रयास है कि तीरंदाजी, फुटबॉल, लॉनबॉल सहित अन्य खेलों में भी हमारे राज्य के खिलाड़ी आगे बढ़ सके, इसके लिए बेहतर खेल नीति बनाई गई है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज बीएस कॉलेज मैदान लोहरदगा में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्री वीरेंद्र सहवाग एवं श्री हरभजन सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने दोनों पूर्व भारतीय क्रिकेटर से राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास एवं संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

  • सिर्फ खनिज संपदा ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जाएगा झारखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पूर्व से ही खनिज संपदा के लिए जाना जाता है। राज्य सरकार का प्रयास है कि आने वाले समय में इस राज्य को खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जाए, इस हेतु बेहतर कार्य योजना बनाते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पहली बार इस मैदान में मुझे आने का मौका मिला है। बीएस कॉलेज स्थित इस मैदान को बेहतर स्वरूप देने में राज्य सरकार का भी सहयोग रहा है। पूर्व राज्यसभा सांसद श्री धीरज प्रसाद साहू ने भी इस मैदान के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्ती भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह स्टेडियम आकर्षण का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हमारे नौजवान खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में पहुंचे खेल प्रेमी तथा दर्शकों का उत्साह और जोश देखते बन रहा है। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी।

इस अवसर पर मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक श्री रामचंद्र सिंह, विधायक श्री भूषण बाड़ा, विधायक श्री नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक श्री राजेश कच्छप, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री धीरज प्रसाद साहू सहित अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Posts

जल-जीवन-आजीविका पर झारखंड की नई साझेदारी! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले डॉ. मिहिर शाह और भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन के सीईओ कुलदीप सिंह – जनजातीय समुदायों के लिए स्थायी आजीविका और जल प्रबंधन में बड़ा सहयोग करीब!
Jharkhand

जल-जीवन-आजीविका पर झारखंड की नई साझेदारी! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले डॉ. मिहिर शाह और भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन के सीईओ कुलदीप सिंह – जनजातीय समुदायों के लिए स्थायी आजीविका और जल प्रबंधन में बड़ा सहयोग करीब!

February 13, 2026
विधवा पुनर्विवाह को मिलेगा 2 लाख रुपये का प्रोत्साहन! झारखंड सरकार की ‘राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना’ से सशक्त होंगी महिलाएं – आवेदन प्रक्रिया शुरू, प्रखंड कार्यालय में जमा करें फॉर्म!
Jharkhand

विधवा पुनर्विवाह को मिलेगा 2 लाख रुपये का प्रोत्साहन! झारखंड सरकार की ‘राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना’ से सशक्त होंगी महिलाएं – आवेदन प्रक्रिया शुरू, प्रखंड कार्यालय में जमा करें फॉर्म!

February 13, 2026
झारखंड में कैंसर के खिलाफ बड़ा हथियार! स्वदेशी कैंसर उपचार मशीन की जानकारी लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले वैज्ञानिक जी. भी. के. सुब्रमण्यम – राज्य में अत्याधुनिक इलाज की सुविधा देने को तैयार सरकार!
Jharkhand

झारखंड में कैंसर के खिलाफ बड़ा हथियार! स्वदेशी कैंसर उपचार मशीन की जानकारी लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले वैज्ञानिक जी. भी. के. सुब्रमण्यम – राज्य में अत्याधुनिक इलाज की सुविधा देने को तैयार सरकार!

February 12, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जल-जीवन-आजीविका पर झारखंड की नई साझेदारी! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले डॉ. मिहिर शाह और भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन के सीईओ कुलदीप सिंह – जनजातीय समुदायों के लिए स्थायी आजीविका और जल प्रबंधन में बड़ा सहयोग करीब!
  • लोहरदगा में क्रिकेट का धमाल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट में की शिरकत – लोहरदगा लायंस ने 8 विकेट से जीतकर उठाया ट्रॉफी, 60 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए मौके!
  • विधवा पुनर्विवाह को मिलेगा 2 लाख रुपये का प्रोत्साहन! झारखंड सरकार की ‘राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना’ से सशक्त होंगी महिलाएं – आवेदन प्रक्रिया शुरू, प्रखंड कार्यालय में जमा करें फॉर्म!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.