मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं टाटा समूह के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन के बीच झारखंड में निवेश को लेकर हुई एक अहम बैठक। इस बैठक में मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक श्री टी.वी. नरेंद्रन, कॉरपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष श्री डी.बी. सुंदरा रामम तथा रांची के चीफ रेजिडेंट एक्जीक्यूटिव श्री संजय मोहन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।











