Monday, March 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!

टाटा स्टील, टाटा मोटर्स में हाइड्रोजन टेक और प्रदूषण नियंत्रण पर भारी निवेश – मुख्यमंत्री बोले: "टाटा ने झारखंड से शुरू किया सफर, अब राज्य के साथ मिलकर नया इतिहास रचेगा"

March 2, 2026
in Jharkhand, Top News
झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ *_मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं टाटा समूह के चेयरमैन श्री एन चंद्रशेखरन ने की प्रेस वार्ता, झारखंड में निवेश को लेकर दी जानकारी_*
==================
◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड से ही टाटा समूह ने शुरू किया था अपना सफर, झारखंड के साथ देश के विकास में इस समूह का अहम योगदान_*

==================
*_टाटा सन्स के चेयरमैन श्री एन चंद्रशेखरन ने कहा- मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से झारखंड में निवेश अनुकूल माहौल हो रहा तैयार_*
=================
● *_झारखंड में निवेश को लेकर टाटा समूह की योजनाएं_*

=====================
● *_टाटा समूह की राज्य में स्थापित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में नई टेक्नोलॉजी पर होगा बड़ा निवेश_*

● *_झारखंड में नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज स्थापित करने की दिशा में पहल की जाएगी।_*

● *_सीएसआर का दायरा बढ़ेगा, इसकी राशि में की जाएगी बढ़ोतरी,_*

● *_राज्य के युवाओं के कौशल विकास में टाटा समूह राज्य सरकार के साझेदार की निभाएगी भूमिका_*

झारखंड में टाटा समूह नया निवेश करने जा रही है। यह निवेश नई टेक्नोलॉजी आधारित होगा। निवेश से संबंधित प्रस्ताव पर राज्य सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में टाटा सन्स के चेयरमैन श्री एन चंद्रशेखरन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा समूह का झारखंड से काफी पुराना रिश्ता रहा है। इस समूह ने अपने सफ़र की शुरुआत इसी राज्य से की थी। आज टाटा समूह की वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान है। यह समूह विभिन्न संस्थानों- प्रतिष्ठानों के माध्यम से झारखंड समेत देश के विकास में अहम योगदान करता आ रहा है । इस समूह का सफर निरंतर आगे बढ़ रहा है । मुझे उम्मीद और विश्वास है कि यह सफर पूरी मजबूती के साथ अनवरत जारी रहेगा।

*_राज्य में निवेश अनुकूल माहौल हो रहा तैयार_*

टाटा सन्स के चेयरमैन श्री एन चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि आज झारखंड जैसे राज्य में निवेश अनुकूल माहौल तैयार हो रहा है। औद्योगिक विकास को लेकर राज्य सरकार का रोड मैप निवेशकों को काफी आकर्षित कर रहा है। मुख्यमंत्री के साथ आज हुई बैठक में निवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई और इसके सकारात्मक परिणाम आपको देखने को मिलेंगे ।

*_नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज की तैयार होगी योजना_*

टाटा सन्स के चेयरमैन श्री एन चंद्रशेखरन ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप झारखंड में नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज स्थापित करने की दिशा में पहल की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार और टाटा के अधिकारियों की एक टीम बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में टाटा समूह हर स्तर पर पूरा सहयोग देगी।

*_नई टेक्नोलॉजी पर होगा निवेश_*

टाटा समूह के कई प्रतिष्ठान इस राज्य में कार्यरत हैं। इसमें टाटा स्टील और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी फैक्ट्रियां भी शामिल हैँ। अब इन प्रतिष्ठानों में नई टेक्नोलॉजी से उत्पादन की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। ऐसे में नई टेक्नोलॉजी पर बड़े निवेश की योजना है। इसके अंतर्गत टाटा स्टील में नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से जहां प्रदूषण नियंत्रण के साथ उत्पादन की प्रक्रिया तेज होगी, वहीं उन्नत हाइड्रोजन बेस्ड वाहन निर्माण संयंत्र स्थापित किया गया है।

*_सीएसआर का बढ़ेगा दायरा, स्किल डेवलपमेंट पर भी रहेगा फ़ोकस_*

झारखंड के विकास में टाटा समूह अपनी पूरी भागीदारी निभाना के लिए तैयार है। ऐसे में सीएसआर का दायरा बढ़ाया जाएगा । इसकी राशि में बढ़ोतरी करने की योजना है, ताकि इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ यहां के लोगों को मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि यहाँ के युवाओं के कौशल विकास में टाटा समूह राज्य सरकार के साझेदार की भूमिका निभाएगी। ताकि, आज की जरूरत के हिसाब से उनके कौशल को निखार कर तैयार किया जा सके।

Related Posts

झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला
Jharkhand

झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला

March 2, 2026
झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार
Jharkhand

झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार

March 2, 2026
नवनिर्वाचित अध्यक्षों का मुख्यमंत्री से मिलन! चतरा के अताउर रहमान और सरायकेला के मनोज चौधरी को हेमंत सोरेन ने दी बधाई – “जनसेवा में नई ऊर्जा लाएं, विकास का नया दौर शुरू करें”
Jharkhand

नवनिर्वाचित अध्यक्षों का मुख्यमंत्री से मिलन! चतरा के अताउर रहमान और सरायकेला के मनोज चौधरी को हेमंत सोरेन ने दी बधाई – “जनसेवा में नई ऊर्जा लाएं, विकास का नया दौर शुरू करें”

March 2, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!
  • झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला
  • झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.