Saturday, March 7, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड विधानसभा में डिजिटल क्रांति! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया NeVA सेवा केंद्र का उद्घाटन – अब पेपरलेस विधायी कार्य, टैबलेट वितरण और प्रशिक्षण से सत्र होंगे आसान!

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) से विधानसभा कार्य डिजिटल – मुख्यमंत्री बोले: बेहतर समन्वय और समयबद्धता के लिए डिजिटाइजेशन जरूरी, साइबर सुरक्षा पर भी जोर

February 12, 2026
in Jharkhand, Top News
झारखंड विधानसभा में डिजिटल क्रांति! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया NeVA सेवा केंद्र का उद्घाटन – अब पेपरलेस विधायी कार्य, टैबलेट वितरण और प्रशिक्षण से सत्र होंगे आसान!
Share on FacebookShare on Twitter
  • षष्ठ्म विधान सभा के पंचम (बजट) सत्र-2026 में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए माननीय श्री मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
    =========================
  • इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में NeVA सेवा केंद्र का विधिवत् उद्घाटन किया।
    =========================

★ झारखंड विधान सभा में NeVA सेवा केंद्र के रूप में जुड़ रहा नया अध्याय

★ राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन के उपयोग से विधायी कार्य होंगे डिजिटल

★ बेहतर समन्वय के लिए डिजिटाइजेशन जरूरी

— श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधान सभा में आयोजित षष्ठ्म विधान सभा के पंचम (बजट) सत्र-2026 में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने झारखंड विधान सभा में एनईवीए (NeVa) सेवा केंद्र का विधिवत् उद्घाटन किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड विधान सभा में NeVA सेवा केंद्र के रूप में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। आज NeVA सेवा केंद्र का यहां विधिवत उद्घाटन हुआ है। राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन के माध्यम से कई चीजें आसान होगी। इस एप्लीकेशन के माध्यम से विधान सभा के माननीय सदस्यगण विधायी कार्यों को सरलता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कर सकेंगे। माननीय सदस्यगणों को अब विधान सभा सत्र के दौरान देर रात में यहां पहुंचकर प्रश्नों को डालने सहित अन्य कागजी प्रक्रियाओं के लिए आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही साथ विधान सभा कर्मियों को भी ड्यूटी में सहूलियत होगी।

  • एप्लीकेशन के माध्यम से कई कार्य होंगे संपन्न

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश में लगभग 20 राज्यों के विधान सभा में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के माध्यम से डिजिटल एवं पेपरलेस तरीके से विधायी कार्यों को सम्पन्न करने की शुरुआत हो चुकी है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आज झारखंड विधान सभा में माननीय सदस्यों को इस एप्लीकेशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी से अवगत कराया जा रहा है तथा उन्हें टैबलेट भी प्रदान किया जा रहा ताकि कार्यों का संपादन डिजिटल रूप से सरलता पूर्वक किया जा सके। आगामी विधान सभा सत्र में भी इस एप्लीकेशन के माध्यम से कई कार्य संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन के माध्यम से लोग बैंकिंग सहित कई ऑफिशियल कार्य भी आसानी से संपन्न करते हैं।

  • बेहतर समन्वय के लिए डिजिटाइजेशन जरूरी

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष हो चुके हैं, धीरे-धीरे ही सही पर झारखंड अब बेहतर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। माननीय अध्यक्ष, झारखंड विधान सभा के प्रयास से विधान सभा में सभी कार्य डिजिटल यानी कि पेपरलेस की ओर अग्रसर हो रहा है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि अब डिजिटल माध्यम से बेहतर कम्युनिकेशन बनेगा जिससे माननीय सदस्यों को काफी सुविधा होगी। पहले समन्वय के अभाव से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन के उपयोग से अब कागजों के बंडलों की ढ़ेर में भी कमी आएगी तथा कार्यों में रफ्तार भी देखने को मिलेगा।

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि किसी भी डिजिटल एप्लीकेशन का उपयोग करने से पहले कुछ चुनौतियां भी रहती हैं उन चुनौतियों के संदर्भ में आज यहां माननीय सदस्यों के लिए प्रशिक्षण सत्र भी रखा गया है। वर्तमान समय में साइबर अपराध एक चुनौती है। माननीय सदस्यों के किसी भी प्रश्नों में कोई हेर-फेर न हो, कागजी प्रक्रिया में कोई बाधा न हो इस निमित्त NeVA सिक्योरिटी से संबंधित सारी जानकारी से अवगत रहने की जरूरत है ताकि इन सब चीजों से बचा जा सके।

मौके पर माननीय अध्यक्ष झारखंड विधान सभा श्री रबीन्द्र नाथ महतो एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के द्वारा सभी माननीय मंत्रीगण एवं माननीय विधायकगणों को टैबलेट प्रदान किया गया।

इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रबीन्द्र नाथ महतो, सभी माननीय मंत्रीगण, माननीय विधायकगण सहित अधिकारीगण एवं विधानसभा कर्मीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 6, 2026
बंशीधर नगर में सुरक्षा की हाई-लेवल समीक्षा! DIG किशोर कौशल ने थाना प्रभारियों के साथ ली बैठक, कानून-व्यवस्था पर सख्ती बरती – “लापरवाही बर्दाश्त नहीं”
Jharkhand

बंशीधर नगर में सुरक्षा की हाई-लेवल समीक्षा! DIG किशोर कौशल ने थाना प्रभारियों के साथ ली बैठक, कानून-व्यवस्था पर सख्ती बरती – “लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

March 6, 2026
नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
Jharkhand

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे

March 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
  • बंशीधर नगर में सुरक्षा की हाई-लेवल समीक्षा! DIG किशोर कौशल ने थाना प्रभारियों के साथ ली बैठक, कानून-व्यवस्था पर सख्ती बरती – “लापरवाही बर्दाश्त नहीं”
  • नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.