Friday, March 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची दुर्गा पूजा समिति की मुलाकात, पूजा पंडालों में आने का निमंत्रण

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

September 28, 2024
in Jharkhand, Top News
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची दुर्गा पूजा समिति की मुलाकात, पूजा पंडालों में आने का निमंत्रण
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को विभिन्न पूजा पंडालों में सपरिवार पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मां दुर्गा की प्रतिमा और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया तथा दुर्गा पूजा की तैयारियों से संबंधित बिंदुवार जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मौके पर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार की ओर से रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति सहयोग की अपेक्षा रखती है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि आपके नेतृत्व में दुर्गा पूजा समितियों को प्रशासन की ओर से हरसंभव पूरा सहयोग मिलता रहा है। मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

राज्य सरकार की ओर से पूजा समितियों को सहयोग का दिया भरोसा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति सहित विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के साथ सदैव खड़ी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन का पूरा सहयोग पूजा समितियों को मिलेगा। मौके पर मुख्यमंत्री ने रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के संयोजक श्री अजीत सहाय, उपसंयोजक (अध्यक्ष, झारखंड गौ सेवा आयोग) श्री राजीव रंजन प्रसाद, सहसंयोजक श्री जयसिंह यादव, अध्यक्ष श्री चंचल चटर्जी, वरीय उपाध्यक्ष श्री राजन वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रदीप राय बाबू सहित श्री अशोक यादव, श्री नितिन जय यादव, श्री अमरनाथ साहू, श्री संजय सिन्हा गोपू, श्री रमेश सिंह, श्री संजय मिनोचा, श्री सागर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
  • जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.