समाहरणालय सभागार में आवास योजना को लेकर बैठक का हुआ आयोजन, डीडीसी ने अपूर्ण आवासों को वर्षा से पूर्व पूर्ण कराने का दिया निदेश

गढ़वा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के द्वारा रमना एवं विशुनपुरा प्रखंड में संचालित आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई, जिसमें प्रखंड के पंचायत सचिव, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) एवं प्रखंड समन्वयक (आवास) आदि उपस्थित हुए। समीक्षा बैठक में मुख्यतः 2023-24 में स्वीकृत अबुआ आवास योजना अंतर्गत वैसे आवास जिनमें अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है तथा तृतीय किस्त प्राप्त आवासों पर गहन समीक्षा किया गया। समीक्षोपरांत सभी को लाभुकों के आवास का भौतिक निरीक्षण करते हुए आवास कार्य वर्षा से पूर्व पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया तथा वैसे लाभुक जिनके द्वारा आवास की राशि प्राप्त कर लेने के बावजूद भी अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है उनको चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध नोटिस निर्गत करने एवं आवश्यकता अनुसार उनके बैंक खाते को होल्ड कराने का सुझाव दिया गया साथ ही डीडीसी ने पीएम आवास योजना एवं पीएम जनमन आवास योजना में भी प्रगति लाने सहित अन्य निर्देश दिए।











