Sunday, March 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

आईजी ने पुलिस पदाधिकारियो के साथ की बैठक, पेंडेंसी कम करने और अपराधियों की धरपकड़ तेज करने के दिए निर्देश

July 7, 2024
in Jharkhand
आईजी ने पुलिस पदाधिकारियो के साथ की बैठक, पेंडेंसी कम करने और अपराधियों की धरपकड़ तेज करने के दिए निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

शनिवार को बोकारो के जोनल आईजी श्री माइकल राज धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे जहाँ उन्होंने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ घंटों बैठक कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली l

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री ह्रदीप पी जनार्दनन, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अजीत कुमार समेत जिले के सभी डीएसपी व एसडीपीओ उपस्थित थेl बैठक में आईजी ने शहर में घटित ब्रगलरी, वाहन चोरी, पोक्सो व एनडीपीएस एक्ट एवं एससी-एसटी एक्ट में दर्ज कांडो की समीक्षा भी की।

कार्रवाई को तेज करने का निर्देश दिया

आईजी महोदय ने संगठित अपराध करने वाले अपराधियों व गैंग्स से जुड़े विभिन्न मामलों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए सभी गैंगस्टर की गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने हेतु कार्रवाई को तेज करने का निर्देश दिया l

महोदय ने लंबित कांडो की समीक्षा करते हुए मामले के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं बैठक में रश ड्राइविंग और सड़क दुर्घटनाओं मे हो रही मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होने इस दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके l

आईजी महोदय ने बैठक में अधिकारियों को कानून व्यवस्था को पुख्ता और प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने थानों में पेंडेंसी कम करने, भगोड़े अपराधियों की धरपकड़ तेज करने सहित मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम हो सके

बैठक के दौरान आईजी महोदय ने जिले की कानून व्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आमजनों के साथ मित्रवत व्यवहार करने को कहा ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम हो सके l

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर लॉटरी, जुआं, सट्टा, अवैध शराब व मादक पदार्थो की बिक्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने सहित यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

अभियान के तहत कार्रवाई करने की बात कही

आईजी महोदय ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को सघन जांच के दौरान अपराधियों की धरपकड़, अवैध हथियारों की धरपकड़, अवैध मादक पदार्थों के धंधेबाजों की धरपकड़ तेज करने के लिए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करने की बात कही।

इसी के साथ उन्होंने वांछित अपराधियों के खिलाफ जल्द अभियान छेड़कर अपराधियों को गिरफ्तार करने और थानों में लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने जिले में बढ़ रही बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए भी पुलिस की ओर से विशेष कार्ययोजना के तहत कार्रवाई करने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं, साथ ही आईजी महोदय ने सभी थानों में नए कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने व इसके प्रचार प्रचार को तेज करने को कहा l

Related Posts

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
Jharkhand

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

February 27, 2026
खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
Jharkhand

खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल

February 27, 2026
गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
  • खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.