रांची : राज्यसभा सांसद व कांग्रेस अल्पसंख्यक इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राजधानी रांची के इरबा में आयोजित बुनकर जोड़ो कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के मंत्री और नेता मौजूद रहे। इस दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने बुनकर से जुड़े समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि इस बात को सदन के पटल पर रखने का काम करेंगे। बता दें कि बुनकरों का यह सम्मेलन 14 साल बाद किया गया। जिसमें कई नेता शामिल हुए।
इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि बुनकर समाज को लेकर यहां की सरकार भी गंभीर है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में बुनकर समाज द्वारा बनाए गए कपड़ों इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए सरकार में बुनकरों के लिए कई सब्सिडी का प्रावधान किया था, लेकिन केंद्र में जैसे ही सरकार बदली उसके बाद बुनकरों को मिलने वाले लाभ को बंद कर दिया गया। 2024 के चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाएं और बीजेपी नीत एनडीए सरकार को उखड़कर फंेकने का काम करे।









