देवघर : राज्य भर के जनसेवक पिछले 9 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। ग्रेड पे कम करने के अलावा 11 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में आज न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। देवघर के स्थानीय टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकली यह न्याय यात्रा विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुआ। इस दौरान जहां-जहां भी विभूतियों की प्रतिमा थी वह उसे भी नमन किया गया।
जिला जन सेवक संघ ने बताया कि सरकार एक पत्र जारी किया है जिसमें उनका ग्रेड पे 2400 से 2000 कर दिया है। इस पत्र को काला पत्र मानते हुए जन सेवक संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है। हड़ताल के माध्यम से बताया जा रहा है कि सरकार अपने अधिकार से बाहर गैर कानूनी रूप से यह पत्र जारी किया है। जब तक यह पत्र निरस्त नहीं होगा तब तक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और हड़ताल जारी रहेगा।










