सिडनी : एरिना स्टेडियम में मौजूद 20 हजार भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, जब भी दुनिया में कोई संकट आता है, भारत मदद के लिए तत्पर्य रहता है। कोई भी आपदा आती है, भारत मदद के लिए आगे आता है। भारत आज फोर्स ऑफ ग्लोबल ग्रोथ के तहत काम कर रहा है। हम दुनिया को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास… ये हमारी सरकार का आधार है। यही हमारा विजन है।
कोरोना में पलभर में लोगों के खाते में पहुंचे पैसे
पीएम ने कहा, कोरोना के समय में बहुत से देशों को अपने नागरिकों को पैसे भेजने में दिक्कत आई थी। लेकिन भारत में कुछ ही क्षणों में ये काम हो गया था। रियल टाइम डिजीटल पेमेंट का 40ः अकेले भारत में होते हैं। आज फल, सब्जी या पानी पूड़ी के ठेले हों, सब जगह डिजिटल ट्रांजेक्शन हो रहा है। भारत आधुनिक व्यवस्थाएं बना रहा है। लोगों के जीवन को आसान बना रहाी है। भारत का डिजीलॉकर इसका एक उदाहरण है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर डिग्री और संपत्ति के दस्तावेज इसमें फिजिकल स्टोर होते हैं। बस एक पासवर्ड से ये आपके फोन में बने रहते हैं। 15 करोड़ से ज्यादा भारतीय इससे जुड़े हैं।
भारत में सबसे तेज चलाया गया वैक्सीनेशन अभियान
पीएम ने कहा, जिस देश ने सबसे तेज कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान चलाया, वो भारत है। जिस देश की सबसे तेजी से अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, वो देश है भारत। आज जो देश इंटरनेट यूजर्स की संख्या में दनिया में नंबर दो पर है, वो इंडिया है।
अपने साथ ऑस्ट्रेलियाई मित्र को लेकर आएं- पीएम
पीएम मोदी ने कहा, मैं आपसे कुछ मांगना चाहता हूं, आप देंगे। मैं आपसे ये मांग रहा हूं और अपील करता हूं कि जब भी भारत आएं, अपने साथ कोई न कोई ऑस्ट्रेलियाई मित्र या उनके परिवार को साथ लेकर आएं। इससे उन्हें भारत को जानने और समझने का मौका मिलेगा। आपसे लंबे वक्त के बाद मिलने का मौका मिला। आप स्वस्थ रहिए, आनंद से रहिए। आप सभी का धन्यवाद। भारत माता की जय…
9 साल में 50 करोड़ खाते खोले
पीएम ने कहा, जब मैं 2014 में आया था, तो मैंने सपना सांझा किया था। वो सपना था कि गरीब से गरीब का अपना बैंक खाता हो, आपको गर्व होगा कि पिछले 9 साल में हमने 50 करोड़ भारतीयों के बैंक खाते खोले हैं। ये हमारी सिर्फ इतनी सफलता नहीं है। इसने पूरे इकोसिस्टम को परिवर्तित कर दिया। अब एक क्लिक पर सीधे करोड़ों करोड़ों भारतीयों के खाते में ट्रांसफर संभव हुआ है।
भारत का बैंकिंग सिस्टम मजबूती से खड़ा है- पीएम
पीएम मोदी ने कहा, जो देश 25 साल के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है, वो देश भारत है। आज आईएमएफ भारत को ग्लोबल इकॉनोमी का ब्राइट स्पॉट मानता है। आज दुनिया के तमाम देशों के बैंकिंग सिस्टम खतरे में हैं। जबकि भारत के बैंकिंग सिस्टम की चारों तरफ तारीफ हो रही है।









