Friday, April 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में पकड़ा अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स कन्साइनमेंट, ईरान से गुजरात लाई जा रही थी 12,000 करोड़ की खेप

May 14, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

कच्छ : भारतीय नौसेना की खुफिया इकाई ( Naval Intelligence) और NCB ने एक संयुक्त अभियान में अरब सागर में अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स कन्साइनमेंट पकड़ा है। नौसेना और NCB ने अरबी समुद्र में 2600 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की है। इस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से कीमत तकरीबन 12,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, जब्त की गई ड्रग्स ईरान से आ रही थी। गुजरात में बंदरगाह पर पहुंचने से पहले ही इस ड्रग्स को जब्त कर लिया गया। 2600KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए माफिया को कोची के बंदरगाह ले जाया गया, जहां NCB और नौसेना मामले में आगे की जांच शुरू करेगी। अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे ड्रग्स रैकेट में कौन-कौन शामिल था।

Naval Intelligence यूनिट को एक मिला था इनपुट

भारतीय नौसेना की Naval Intelligence यूनिट को एक इनपुट मिला था। इसमें कहा गया था कि अरबी समुद्र के रास्ते कुछ ड्रग्स माफिया भारत के किसी समुद्री तट पर ड्रग्स डिलीवर करना चाहते है। इसी इनपुट के आधार पर नौसेना और NCB ने एक संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया और करोड़ों की ड्रग्स की खेप पकड़ी।

नेवी ने ड्रग्स माफिया को भी किया गिरफ्तार

नौसेना जहाज (INS TEG F-45) ने यह ड्रग्स कन्साइनमेंट अरेबियन सी एरिया में पकड़ी है। अधिकारियों ने एक ड्रग्स माफिया को भी गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि सूडान में भारतीयों को रेस्क्यू करने के लिए INS TEG को तैनात किया गया था। इसी बीच सभी भारतीयों को सूडान से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बाद INS TEG ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Naval Intelligence ने गुजरात के समुद्री इलाकों में फरवरी 2022 में 2000 करोड़ की ड्रग्स को पकड़ा

इससे पहले भी भारतीय नौसेना की Naval Intelligence यूनिट ने फरवरी 2022 में 2000 करोड़ की ड्रग्स की खेप पकड़ी थी। गुजरात के सटे हुए समुद्री इलाकों में कई बार करोड़ों की ड्रग्स पकड़ी जा चुकी है, लेकिन इस बार यह समुद्री रास्ते से भारत लाए जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स कन्साइनमेंट है।

राजकोट से 217 करोड़ की हेरोईन के साथ नाइजीरियन Arrest

गुजरात एटीएस को कुछ दिन पहले खुफिया इनपुट मिला था। इसमें कहा गया था कि एक अंजान पार्सल आया है। वह पार्सल पिछले कुछ दिनों से राजकोट के पडधरी के पास एक जगह पर रखा गया। हालांकि उसकी डिलीवरी के लिए कोई नहीं आया। पुलिस ने इस जगह पर निगरानी रखना शुरू कर दिया। इसी बीच अचानक एक नाइजीरियन शख्स वहां पार्सल की डिलीवरी लेने पहुंची। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Related Posts

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
Jharkhand

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

March 28, 2026
झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
  • गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश
  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.