Sunday, April 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची : वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए तेज करें प्रयास : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड

May 14, 2024
in Jharkhand
रांची : वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए तेज करें प्रयास : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को कहा है कि लोकसभा चुनाव के आगामी चरण की बेहतर तैयारी करें। हरेक मतदाता तक वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण कराते हुए शहरी निकाय के मतदान केन्द्रों पर अच्छे मतदान के लिए नगर निकाय के पदाधिकारियों को मतदान केन्द्रों के साथ टैग करें और मतदाताओं के परिवारजनों को क्लब करें। साथ ही बी एल ओ तथा सुपरवाइजर भी घर-घर जाएं और मतदाताओं के बीच वितरण किए जा रहे वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप की मॉनिटरिंग करें। वहीं मतदान केन्द्र जागरूकता समूह के साथ छोटी-छोटी मीटिंग कर उन्हें सक्रिय करें। शारीरिक रुप से अक्षम मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने की पहल संबधी कार्य में गति लाएं। बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए पूरी मेहनत करें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निकाय के पदाधिकारियों के साथ झारखंड में
लोकसभा चुनाव के पांचवें, छठे एवं सातवें चरण में होने वाले मतदान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलावार तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग एवं शारीरिक रुप से अक्षम मतदाताओं को मतदान केंद्र पर लाने की पूरी योजना तैयार करें और उसे मूर्त रूप दें। मतदान के दिन एवं उसके पूर्व चुनाव जागरूकता हेतु जारी जिंगल्स एवं गानों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। साथ ही माइकिंग के माध्यम से भी जाकरूकता सुनिश्चित करें। माइकिंग के लिए विस्तारित कार्ययोजना तैयार करें, ताकि मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो। उन्होंने कहा कि वन-टू-वन वोटर कनेक्ट के माध्यम से मतदाता तक पहुंचने से वोटिंग प्रतिशत में इजाफा होगा। उन्होंने माइक्रो लेबल पर कार्य करने पर बल दिया। मतदान केन्द्रों पर आने में असमर्थ मतदाताओं के लिए परिवहन की पूरी सुविधा देने, मतदान के दिन रीयल टाइम मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह एवं डॉ. नेहा अरोड़ा सहित निर्वाचन कार्यालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026
छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.