Friday, February 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जगन्नाथ भक्ति का नया अध्याय! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जमशेदपुर में रखी श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले: “मानव जीवन को तराशने वाला सराहनीय कदम”

कदमा (मरीन ड्राइव) में भव्य भूमि पूजन – राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद बिद्युत बरन महतो, विधायक सरयू राय-पूर्णिमा साहू सहित गणमान्य उपस्थित – पुरी जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा केंद्र, 100 करोड़ की लागत

February 26, 2026
in Jharkhand, Top News
जगन्नाथ भक्ति का नया अध्याय! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जमशेदपुर में रखी श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले: “मानव जीवन को तराशने वाला सराहनीय कदम”
Share on FacebookShare on Twitter

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति में मरीन ड्राइव (कदमा) जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न।
=========================

  • इस अवसर पर माननीय सांसद श्री बिद्युत बरन महतो, माननीय विधायक श्री सरयू राय, माननीय विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू सहित अन्य गणमान्य लोग हुए सम्मिलित।
    =========================
  • माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिलापट्ट का अनावरण कर श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी।
    =========================
  • श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का संचालन श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट द्वारा की जाएगी।
    =========================

★ कुछ संस्थाएं स्वयं के साथ-साथ मानव जीवन को तराशती हैं

★ श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना सराहनीय कदम

— श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति में मरीन ड्राइव (कदमा) जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक पुरोहितों के द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिलापट्ट का अनावरण कर श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री बिद्युत बरन महतो, माननीय विधायक श्री सरयू राय, माननीय विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का संचालन श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट द्वारा की जाएगी। लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस केंद्र की रूप-रेखा ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर होगी।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जय जगन्नाथ का उद्घोष करते हुए अपने संबोधन में कहा कि निश्चित रूप से देश और दुनिया में ऐसी कई संस्थाएं हैं जहां अलग-अलग उद्देश्य और अलग-अलग विचारों के साथ कुछ चीजें स्थापित की जाती है। इन संस्थाओं के माध्यम से हम स्वयं के साथ साथ-साथ मानव जीवन को भी तराशते हैं। इसी कड़ी में आज सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समन्वय के भव्य जीवंत केंद्र के स्थापना की नींव रही जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना होना सराहनीय पहल है।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज हम सभी लोग यहां श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन समारोह का साक्षी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट की सोच एवं उद्देश्य की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि ट्रस्ट के माध्यम से आने वाले समय में यहां एक अभूतपूर्व और भव्य केंद्र मूर्त रूप लेगी। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सीईओ एवं एमडी टाटा स्टील श्री टी०वी० नरेंद्रन, मैनेजिंग ट्रस्टी श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर श्री एस० के० बेहरा, ट्रस्टी श्री मनोरंजन दास एवं श्री श्रीधर प्रधान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026
गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती

February 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
  • गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.