रांची : पदस्थापन की प्रतीक्षा में जयप्रकाश सिंह की सेवा अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में प्रभारी मुख्य अभियंता पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन झारखंड सरकार के पद पर पदस्थापन के लिए सेवा दी गयी है। इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी है। सीडीओ के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लाल को पथ निर्माण विभाग का प्रभारी अभियंता प्रमुख बनाया गया है। पथ विभाग के अभियंता प्रमुख का पद कई दिनों से खाली था। वहीं धनबाद एनएच के अधीक्षण अभियंता सुदर्शन चौबे को अनुश्रवण एवं गुण नियंत्रण में प्रभारी मुख्य अभियंता मुख्यालय बनाया गया है।
पथ हजारीबाग अंचल के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह को प्रभारी मुख्य अभियंता (उतर) के पद पर पदस्थापित किया जायेगा। इसके लिए उनकी सेवा भवन विभाग को सौंपी गयी है। ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता उमेश कुमार को पथ विभाग में सीडीओ का प्रभारी मुख्य अभियंता बनाया गया है। वहीं उन्हें झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार (साज) के तकनीकी सदस्य का प्रभार भी दिया गया है।









