जमशेदपुर : साकची शीतला मंदिर से जेल चौक जाने वाले रास्ते में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। लोगों की सूझ-बूझ के कारण करीब 20 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद सामने होटल जीवा के कर्मचारियों ने बाल्टी से पानी डालने का काम किया। कार आदित्यपुर के व्यक्ति रतन शर्मा की थी। उन्होंने अपनी कार होटल जीवा के सामने खड़ी कर होटल चले गए। कुछ देरी बाद कार के इंजन से धुआं निकलने लगा और कार में आग लग गई। सूचना पर साकची थाना पुलिस पहुंची।









