जमशेदपुर, झारखंड: 5 जुलाई 2025 को झारखंड के जमशेदपुर में एक बड़ा हादसा हुआ, जब सिमुलडांगा गाँव में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर स्थित अमूल प्लांट में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दूध, दही, मक्खन, और अन्य डेयरी उत्पाद पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस हादसे से फैक्ट्री मालिक को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फायर स्टेशन को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक सदमे में हैं और बात करने की स्थिति में नहीं दिखे।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉट सर्किट को इसका संभावित कारण माना जा रहा है। जिला प्रशासन और फायर डिपार्टमेंट ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है ताकि हादसे के कारणों और नुकसान की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें और काला धुआँ दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह हादसा झारखंड में औद्योगिक सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर सवाल उठाता है। अमूल जैसे बड़े डेयरी ब्रांड के लिए यह नुकसान न केवल आर्थिक बल्कि आपूर्ति श्रृंखला पर भी असर डाल सकता है।










