जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित काली पूजा मैदान में भोजपुरी फिल्म के अभिनेता व गायक अरविंद अकेला कल्लू नाइट्स का आयोजन किया गया। जिसमें कल्लू, नम्रता माल्ला व दिव्या रलहान ने खूब धमाल मचाया।
कल्लू और नम्रता मल्ला ने एक से बढ़कर एक पावर पैक परफार्मेंस दिया। जिसमें भोजपुरी फिल्मी गानों पर कलाकारों के साथ देर रात तक झूमते रहे। इसी बीच कल्लू का नया गाना ‘नाच रे पतरकी 3.0’ भी रिलीज किया गया। जिसने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी। इस अवसर पर ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा व पीआरओ रंजन सिन्हा भी मौजूद थे।










