जमशेदपुर : जिले के चाकुलिया रेंज के लुगाहारा गांव और बहरागोड़ा प्रखंड में वन विभाग की टीम पहुंची। हाथियों को खदेड़ने के लिए रेंजर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में क्यूआरटी की टीम गांव में कैंप किये हुए थे। देर रात तक हाथियों को खदेड़ कर, गांव से पश्चिम बंगाल की सीमा पार कर दिया गया।
हाथियों को खदेड़ने के लिए वन विभाग ने ग्रामीणों के बीच टॉर्च, मशाल आदि का वितरण किया। ग्रामीणों का कहना है हाथियों का झुंड लगभग 50 के आसपास है। बच्चे डर के कारण विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। किसान गरमा धान भी समय से पहले काट के घर में रख रहे हैं। ग्रामीणों ने अपनी समस्या वन विभाग के पदाधिकारी के समक्ष रखी। हाथियों ने घरों एवं खेत में काफी नुकसान किया है।









