जमशेदपुर : जिले की पुलिस ने छिनतई और चोर गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 13 मोबाइल, 2 बाइक के साथ छिनतई किया हुआ पर्स भी बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये लोग बाइक के पेट्रोल और नशा करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छिनतई किया करते थे।
बता दें कि लोह नगरी जमशेदपुर के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में छिनतई की घटना आम हो गई थी। आए दिन यहां गिरोह के सदस्य महिला और पुरुषों से मोबाइल और सोना चांदी छिनतई किया करते थे। जिसकी शिकायत थाने में लगातार आ रही थी। इसी के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना क्षेत्र और विभिन्न थाना क्षेत्र से इन गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।









