जामताड़ा : साइबर ठगी के विरूद्ध चलाए जा रहे मुहिम में मुंबई पुलिस और जामताड़ा साइबर क्राइम थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें मुंबई की एक महिला से ₹300000 की साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने वाला साला बहनोई शिबू दास एवं जीवन दास को गिरफ्तार किया गया है। जीवन दास शिबू का बहनोई है। जो पश्चिम बंगाल के नियामतपुर का रहने वाला है। दोनों की गिरफ्तारी जामताड़ा थाना क्षेत्र के पोसोइ गांव से किया गया है। इनके विरुद्ध मुंबई पंतनगर थाना में ₹300000 की साइबर ठगी का मामला दर्ज है।
जानकारी के अनुसार एक महिला के खाते से बिजली बिल बकाया का भुगतान करने और कनेक्शन काट देने का झांसा देकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके विरुद्ध पंतनगर थाना में कांड संख्या 173/23 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 6 मोबाइल फोन 8 सिम कार्ड बरामद किया गया है।
बता दें कि शिबू दास का बहनोई जीवनदास नियामतपुर में फर्नीचर बनाने का काम करता था। विगत 3 महीने से अपने ससुराल आकर को साइबर क्राइम सीखा और घटना को अंजाम देने लगा। रविवार को दोनों साइबर अपराधियों का मेडिकल जांच करवा कर जामताड़ा सिविल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई।










