रांची/लोहरदगा : आईआईटी सहित अन्य तकनीकी संस्थानों में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड लिया जाता है। साल 2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक लोहरदगा के रहने वाले आयुष सिंह झारखंड टॉपर बने हैं। उन्हें देशभर में 94वां स्थान मिला है। टॉपर्स की जानकारी मिलने का क्रम अभी जारी है। अब तक आयुष सिंह ही झारखंड के टॉपर हैं। जेईई मेन में आयुष को 99.99 परसेंटाइल मिले थे। आयुष के पिता रवि भूषण सिंह हिंडाल्को कंपनी के लोहरदगा रेलवे साइडिंग स्थित अनलोडिंग स्टेशन में साइडिंग इंचार्ज हैं। मां नीलिमा देवी शीला देवी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में शिक्षिका हैं।
टॉपर बनकर लोहरदगा को किया गौरवान्वित
लोहरदगा शहरी क्षेत्र के संजय गांधी पथ के रहने वाला आयुष कुमार सिंह ने कठोर परिश्रम और लक्ष्य निर्धारण के बदौलत यह मुकाम हासिल किया है। कुछ समय पहले ही जेईई मेन में आयुष सिं ने बेहतर ढंग से सफलता प्राप्त की थी। आयुष को जेईई मेन में 99.9956916 परसेंटाइल प्राप्त हुए थे।
इसके बाद आयुष ने जेईई एडवांस की तैयारी शुरू कर दी थी। इस बार जेईई एडवांस की परीक्षा में आयुष कुमार सिंह ने झारखंड टॉपर बनकर लोहरदगा को गौरवान्वित कर दिया है।
आयुष के पिता हिंडाल्को कर्मी और मां शिक्षिका
आयुष की सफलता पर स्वजन काफी खुश हैं। आयुष के पिता रवि भूषण सिंह हिंडाल्को कंपनी के लोहरदगा रेलवे साइडिंग स्थित अनलोडिंग स्टेशन में साइडिंग इंचार्ज हैं। जबकि शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में मां नीलिमा देवी शिक्षिका हैं। आयुष प्रारंभ से ही अपनी पढ़ाई को लेकर काफी ज्यादा गंभीर रहा है।
उसने लोहरदगा एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल से उत्कृष्ट अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जबकि उसने 11वीं और 12वीं की परीक्षा एलए गार्डन रांची से उतीर्ण की है।
आयुष की सफलता से पूरा परिवार काफी खुश है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आईआईटी मेंस एग्जाम के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में आयुष ने सफल होकर अपने सपने को पूरा किया है।