Thursday, April 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची में जेसोवा की दीवाली धूम: हेमन्त सोरेन ने खोला 5-दिवसीय मेला, गरीबों के कल्याण और शिक्षा-स्वास्थ्य को बढ़ावा!

झारखंड IAS ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन का रजत जयंती समारोह, मेले की आय जरूरतमंदों के लिए, पुस्तकालय का उद्घाटन।

October 9, 2025
in Jharkhand, Top News
रांची में जेसोवा की दीवाली धूम: हेमन्त सोरेन ने खोला 5-दिवसीय मेला, गरीबों के कल्याण और शिक्षा-स्वास्थ्य को बढ़ावा!
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित 5 दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का विधिवत् उद्घाटन किया।
    =========================

★ जेसोवा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कर रही बेहतर कार्य

★ समाज सेवा ही जेसोवा की पहचान

— श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित 5 दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का विधिवत् उद्घाटन किया। मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) अपने शुरुआती दौर से ही जनहित कार्यों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि यह संस्था एक लम्बी यात्रा तय करते हुए आज अपना रजत जयंती मना रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस संस्था के द्वारा रांची के इस ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में बड़ी उत्साह और उमंग के साथ 5 दिवसीय जेसोवा दिवाली मेला-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

  • जेसोवा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कर रही बेहतर कार्य

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जेसोवा मेला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि इस मेले से होने वाली पूरी आमदनी गरीब, जरूरतमंदों के कल्याणार्थ एवं अन्य सामाजिक उत्थान जैसे कार्यों एवं गतिविधियों में लगाई जाए। यह संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। आज भी यहां जेसोवा द्वारा बेहतर सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के बीच सम्मान राशि का वितरण तथा पुस्तकालय का उद्घाटन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो कई संस्थाओं द्वारा फेस्टिवल के समय अलग-अलग मेले आयोजित किए जाते हैं। सभी संस्थाओं का मेला आयोजित करने का अपना-अपना उद्देश्य होता है लेकिन जेसोवा शुरुआती दिनों से ही गरीब जरूरतमंदों के हित के लिए कार्य करती आ रही है जो सराहनीय है।

  • मुख्यमंत्री ने बेहतर सामाजिक प्रयास के लिए दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मुख्य रूप से जेसोवा को झारखंड आईएएस ऑफिसर्स की अर्धांगिनियों द्वारा संचालित किया जाता है। मैं अपनी ओर से आप सभी जेसोवा मेम्बर्स सहित संस्थान के सभी पदाधिकारियों को बेहतर प्रयास के लिए शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी इस संस्थान के माध्यम से समाज के उत्थान हेतु सराहनीय कार्य कर रहे हैं, आप सभी की मेहनत और सेवा का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचता रहे इसी आशा और उम्मीद के साथ जेसोवा मेला-2025 के सफल आयोजन के लिए मैं अपनी ओर से आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

  • अतिथियों ने मेले का किया परिभ्रमण

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने मेले का परिभ्रमण किया। विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने जेसोवा के सभी सदस्यों को अपनी ओर से दिवाली मेले की सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, विभिन्न विभागों के सचिव, वरीय अधिकारियों सहित झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति कुमार, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता सिन्हा, सचिव श्रीमती मनु झा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त
  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.