झरिया (धनबाद) : सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी आदर्श कॉलोनी के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे नीलांचल एक्सप्रेस से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चासनाला पहुंचाया। जहां गंभीरावस्था में उसकी मौत हो गई।
मृतक क्रीम रंग की शर्ट ऑरेंज रंग का धोती पहने हुए था। स्थानीय पार्षद चंदन महतो ने कहा कि यह युवक नीलांचल एक्सप्रेस से गिर गया था। उस वक्त सांसे चल रही थी। हम लोग आनन-फानन में टेंपो से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चासनाला पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की सूचना सुदामडीह पुलिस को दे दी गई। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है।










