झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 : आज दिनांक 21 अक्टूबर 2024 को नामाकंन के तीसरे दिन 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 01 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा से मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। वहीं 05 एनआर काटा गया। 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 04 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा से अनंत प्रताप देव, भारतीय जनता पार्टी से भानु प्रताप शाही ने दो सेट में,स्वतंत्र रूप में देवेंद्र कुमार प्रजापति तथा स्वतंत्र रूप से ही राहुल प्रसाद गुप्ता के द्वारा दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। वहीं 03 एनआर काटा गया।

*************************************
अपनी ताकत को पहचान, चलो करें हम सब मतदान!!
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv










