रांची : झारखंड में इन दिनों लव जिहाद के कई मामले सामने आए हैं। जिसको लेकर राज्य में अब राजनीति तेज हो गयी है। भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में झारखंड लव जिहादियों की फैक्ट्री बनता जा रहा है। ताजा घटना झारखंड के चाईबासा के चक्रधरपुर की है। एक ई रिक्शा चालक अदनान खान ने अमित कुमार बनकर एक सनातनी नाबालिग छात्रा का यौन शोषण किया। वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी कराया। विश्वास में लेने के लिए शिव मंदिर जाकर विवाह का नाटक भी किया।
प्रतुल् शाहदेव ने कहा कि बड़ा प्रश्न यह है कि सिर्फ अदनान की गिरफ्तारी से मामला समाप्त नहीं होगा। झारखंड में लगातार चल रहे लव जिहाद के षड्यंत्र के पीछे की साजिश करने वालों को भी शिनाख्त कर गिरफ्तार करने की आवश्यकता है।










