रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। प्रोजक्ट भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस बैठक में राज्य के सभी मंत्री मौजूद रहे। राज्य के कई विभागों के कर्मचारियों की मानदेय वृद्धि हुई है।
कैबिनेट की बैठक में जिन मुद्दों पर फैसले लिये गए हैं उनमें ये कहा गया है कि जंगली जानवरों के हमले से जो लोग घायल होते हैं उनके अब डेढ़ लाख की राशि दी जाएगी। एसीबी के कर्मियों के मानदेय में संशोधन किया गया है। चांडिल में गेल के लिए 0.28 एकड़ जमीन को 30 साल के लिए देने की स्वीकृति दी गई।
श्रम एवं नियोजन विभाग के नियमावली में संशोधन किया गया। झारखंड राज्य में कार्यरत सीआईएटी स्कूल के शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि की गई है। पंचायती राज विभाग के त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों के मानदेय और भत्ते में वृद्धि की गई है। रांची के नगरी में 1.57 एकड़ जमीन को बैंक ऑफ इंडिया को सशुल्क देने पर सहमति जताई गई है। वहीं पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति 2018 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।









