Monday, February 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड के चुनावी स्टेकहोल्डर पहली बार साझा करेंगे अपना अनुभव – एक ऐतिहासिक पहल!

बीएलओ, वालेंटियर और बूथ अवेयरनेस ग्रुप नई दिल्ली में अपने अनुभव साझा करेंगे!

May 4, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड के चुनावी स्टेकहोल्डर पहली बार साझा करेंगे अपना अनुभव – एक ऐतिहासिक पहल!
Share on FacebookShare on Twitter

• 19 एवं 20 मई को भारत निर्वाचन आयोग के IIIDEM में झारखंड के निर्वाचन सम्बंधित विभिन्न स्टेकहोल्डर करेंगे अपना एक्सपेरिएंस शेयर।

• झारखंड के विभिन्न जिलों से बीएलओ, वालेंटियर एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के 312 सदस्य की टीम जाएगी नई दिल्ली।

• मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक

===================

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के सभी राज्यों के निर्वाचन संबंधी पदाधिकारियों को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में ट्रेनिंग देने का कार्य किया जा रहा है। इसी के क्रम में झारखंड के बीएलओ, वालेंटियर एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के 312 सदस्य की टीम अपने एक्सपेरिएंस शेयर के लिए नई दिल्ली स्थित IIIDEM में 19 एवं 20 मई दो दिवस के लिए जाएंगे। इस हेतु सभी संबंधित जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी अपने जिले के बीएलओ, वालेंटियर एवं बैग के सदस्यों को चयनित करते हुए उनकी सूची सोमवार तक उपलब्ध करा दें जिससे अग्रतर कार्रवाई की जा सके । श्री के. रवि कुमार शनिवार को निर्वाचन सदन में ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के झारखंड भ्रमण के दौरान रामगढ़ के वालेंटियर एवं रांची दशम फ़ॉल के बीएलओ से उन्होंने मुलाकात किया था। इस दौरान उनके साथ हुए एक्सपेरिएंस शेयर से मुख्य चुनाव आयुक्त अत्यंत प्रभावित हुए थे । मुख्य चुनाव आयुक्त के पहल पर पहली बार देश के अन्य राज्यों के सामने झारखंड के बीएलओ, वालेंटियर एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के सदस्य लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव 2024 के अपने कार्यों एवं अनुभवों को साझा करेंगें।

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य के मतदान से जुड़े स्टेकहोल्डर को यह अवसर प्राप्त हुआ है। सभी संबंधित जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी अपने जिले के बीएलओ, वालेंटियर एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के सदस्यों को चयनित करते हुए उनके आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह उप सचिव श्री देव दास दत्ता सहित ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”
Jharkhand

पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”

February 23, 2026
गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
Jharkhand

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”

February 22, 2026
छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”
  • गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.