Tuesday, March 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने का बड़ा अभियान शुरू: स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने 14 जिलों के लिए प्रचार वाहन रवाना किए – 10 से 26 फरवरी तक घर-घर दवा!

2029 तक फाइलेरिया मुक्त झारखंड का लक्ष्य, 10 फरवरी को बूथ पर और 11 से 26 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा वितरण, मंत्री ने खुद दवा खाकर अभियान की शुरुआत की

February 6, 2026
in Jharkhand, Top News
झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने का बड़ा अभियान शुरू: स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने 14 जिलों के लिए प्रचार वाहन रवाना किए – 10 से 26 फरवरी तक घर-घर दवा!
Share on FacebookShare on Twitter
  • आईपीएच सभागार नामकुम में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय अंतर विभागीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम
  • राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत हुआ कार्यक्रम का आयोजन
  • झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग के बढ़ते कदम
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने फाइलेरिया मुक्त झारखंड के संकल्प को लेकर एक साथ 14 जिलों के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया
  • 10 फ़रवरी से 26 फरवरी तक चलेगा अभियान,10 फ़रवरी को बूथ पर खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा
  • 11 से 26 फरवरी तक घर-घर जाकर खिलायी जाएगी फाइलेरिया की दवा
    ====================
  • 2029 तक झारखंड को फ़ाइलेरिया मुक्त करने का लक्ष्य

_______________डॉ इरफान अंसारी, मंत्री, स्वास्थ्य , चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग
=====================

रांची:- स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने गुरुवार को आईपीएच सभागार से फाइलेरिया रोधी दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग अभियान की शुरुआत की। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि कोई भी अभियान छोटा नहीं होता है । अभियान, कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया जाता है कि यह अभियान आपके स्वास्थ्य के लिए ही है, आपको जागरूक करने के लिए है । बिना आपके सहयोग से हम कार्यक्रम को सफल नहीं बना सकते हैं, इसलिए आप दवा जरूर खायें । इसमें कोई नुकसान नहीं है बल्कि, यदि आपके अंदर फाइलेरिया के जीवाणु हैं, तो वो मर जाएँगे । डॉ इरफान अंसारी आईपीएच सभागार नामकुम में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर विभागीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे ।इस अवसर पर डॉ इरफान अंसारी ने 14 जिलों के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

  • फाइलेरिया मुक्त झारखंड बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग के बढ़ते कदम

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड को 2029 तक फाइलेरिया मुक्त राज्य बनाने का हमारा लक्ष्य है और इस दिशा में हम आगे बढ़ चुके हैं । खूंटी जिला को हमने फाइलेरिया मुक्त बनाने में सफलता पाई है । अगस्त 2025 में राज्य के 9 जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया गया था और अब 2026 में 10 फ़रवरी से 26 फ़रवरी तक यह अभियान राज्य के 14 जिलों ( रांची ,गुमला ,गिरिडीह,बोकारो,साहिबगंज,पाकुड़,देवघर,पूर्वी सिंहभूम,कोडरमा,रामगढ़,सिमडेगा, धनबाद और लोहरदगा) में चलाया जाएगा । जहाँ 10 फ़रवरी को बूथ में और फिर 11 फ़रवरी से 26 फ़रवरी तक घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी ।

  • फाइलेरिया उन्मूलन में सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें

डॉ इरफान अंसारी ने जन वितरण प्रणाली की दुकानों से भी फाइलेरिया दवा देने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को ईमानदारी से अपनी भूमिका निभानी होगी । साहिया, जेएसएलपीएस की बहनें , एएनएम ,सीएचओ सभी के सहयोग और समर्थन की आवश्यकता है तभी हम इस बीमारी से निजात पा सकेंगे ।

  • स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार हो रहे बेहतर कार्य

डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड को देश के अग्रिणी राज्यों की श्रेणी में पहले पायदान पर लाने की दिशा में सभी प्रयास किए जा रहे है । राज्य के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं । । रिम्स-2 को बनाने की दिशा में काम जारी है । किडनी ट्रांसप्लांट हॉस्पिटल की भी शुरुआत जल्द ही होगी।

  • फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जरूरी है कि सभी लोगों द्वारा दवा का सेवन

अभियान निदेशक श्री शशि प्रकाश झा ने कहा कि जब तक सभी ऐक्टिव होकर इस अभियान में नहीं लगेंगे तब तक यह कार्यक्रम सफल नहीं होगा । फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जरूरी है कि सभी लोग दवा खाएँ। हमलोग फाइलेरिया मुक्त झारखंड के लक्ष्य को पाने की दिशा में प्रयासरत है और जिस तरह पोलियो मुक्त झारखंड बनने में सफलता पाई है उसी प्रकार हमलोगों फाइलेरिया मुक्त झारखंड बनाने में सफल होंगे ।

निदेशक प्रमुख डॉ सिद्धार्थ सागर ने कहा कि हमने फ़ाइलेरिया के उन्मूलन में बेहतर काम किया है । आगे भी बेहतर करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है ।दवा का सेवन सभी कोई करें कोई भी समुदाय इससे ना छूटे इसे सुनिश्चित किया जाएगा ।


श्रीमती शाज्ञा सिंह ,स्टेट को-ऑर्डिनेटर ने फाइलेरिया रोग के बारे में विस्तार से बताया । कहा कि कैसे हमलोग फाइलेरिया से बच सकते हैं। फाइलेरिया किसी को ना हो इसके लिए सभी लोगों को पूरे जनसमुदाय को एक साथ फाइलेरिया की दवा खिलानी है । जिससे फ़ाइलेरिया के कीड़े सभी में एक साथ मार जाए । इससे यह होगा कि एक साथ खाने से किसी के शरीर में फाइलेरिया के कीड़े नहीं होंगे तो सभी सुरक्षित रहेंगे । सभी स्वास्थ्य लोगों को सिर्फ कुछ लोगों को छोड़कर ये दवा खानी है ।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए जिला परिषद अध्यक्ष,जिला प्रमुख, मुखिया आदि ने अपने -अपने विचार रखे ,सुझाव दिए कि किस प्रकार हमारा झारखंड फाइलेरिया मुक्त बन सकता है । और इस दिशा में हमलोग क्या क्या सहयोग कर सकते हैं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, विभिन्न जिलों से आयें मुखिया , प्रमुख , सहिया एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में अवैध खनन पर प्रशासन का अब अल्टीमेटम! पहली बार 50 हजार जुर्माना, दूसरी बार सीधे प्राथमिकी – टास्क फोर्स बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • गढ़वा में शिक्षा पर उपायुक्त की कड़ी नजर! छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, निपुण भारत, बिरसा आवास से लेकर स्मार्ट क्लास तक – लापरवाही पर सख्त नाराजगी, सभी योजनाओं में तेजी लाने के फरमान
  • महिला सशक्तिकरण की नई ऊँचाई! विधायक कल्पना सोरेन को ‘BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट 2026’ में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ – हर मंईयाँ के साहस और सपनों को समर्पित किया सम्मान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.