रांची : बिहार सरकार में पथ निर्माण विभाग में मंत्री और झारखंड जदयू प्रभारी अशोक चौधरी अपने चार दिवसीय झारखंड दौरे पर आज रांची आए हैं। इन चार दिनों में वह पूर्वी सिंहभूम समेत सरायकेला खरसावां में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही साथ कई बैठकों में शामिल होंगे।
मंत्री अशोक चौधरी संगठन को मजबूती देने व पार्टी के विस्तार एवं आगामी चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। ज्ञात हो कि एक महीने में उनका तीसरा दौरा है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि क्रमबद्ध तरीकों से पार्टी के विस्तार का कार्यक्रम है। जिसे पूरा करने को लेकर वह पहुंचे हैं। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इसका व्यापक असर दिखेगा।










