Saturday, February 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड की खदानों में पर्यटन की नई लहर: JTDC और CCL की ऐतिहासिक साझेदारी शुरू!

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दूरदर्शिता की सराहना की; उत्तर उरीमारी खदान से शुरू होगा माइनिंग टूरिज्म, देगा औद्योगिक विरासत का अनूठा अनुभव।

July 22, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड की खदानों में पर्यटन की नई लहर: JTDC और CCL की ऐतिहासिक साझेदारी शुरू!
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड में माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत, Jharkhand Tourism और CCL के बीच हुई एक ऐतिहासिक साझेदारी
  • खनन पर्यटन झारखंड के ऊर्जा क्षेत्र और इसके समृद्ध इतिहास पर एक अनूठा दृष्टिकोण करेगा प्रदान

==========================

खनन पर्यटन न केवल हमारे राज्य की औद्योगिक ताकत को प्रदर्शित करेगा, बल्कि पर्यटकों को ऊर्जा क्षेत्र और इसके समृद्ध इतिहास पर एक अनूठा दृष्टिकोण भी प्रदान करेगा। यह ऐतिहासिक अवसर झारखंड राज्य की दूरदर्शी सोच और साहसी निर्णयों का परिणाम है। मैं आदरणीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को हार्दिक बधाई देता हूँ, जिनके नेतृत्व में झारखंड ने पर्यटन, उद्योग और सांस्कृतिक विरासत को नए आयाम देने के लिए प्रयासरत है। “यह साझेदारी झारखंड के पर्यटन सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत है। उक्त बातें पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहीं। वह सोमवार को झारखण्ड मंत्रालय स्थित कान्फ्रन्स हॉल में झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड(JTDC) एवं सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बीच खान पर्यटन (Mining Tourism) को लेकर हुए एक ऐतिहासिक समझौता (MoU) के दौरान बोल रहे थे ।

समारोह में CCL की ओर से अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री निलेंदु कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पर्यटन निदेशालय की ओर से निदेशक पर्यटन श्रीमती विजया जाधव, JTDC के प्रबंध निदेशक श्री प्रेम रंजन सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
=====================
JTDC और CCL के बीच हुए MOU की मुख्य विशेषताएं:

  • स्थान: प्रारंभिक रूप से यह माइनिंग टूरिज्म उत्तर उरीमारी (North Urimari) माइंस से शुरू होगा एवं भविष्य में अन्य स्थान जोड़े जा सकेंगे।
  • अवधि: यह समझौता 5 वर्षों के लिए होगा, जिसे आगे 5 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।
  • पर्यटन संचालन: JTDC पर्यटकों की बुकिंग करेगा और प्रति सप्ताह दो दिन खनन पर्यटन की सुविधा प्रदान करेगा। समूह आकार 10-20 व्यक्तियों का होगा।
  • सुरक्षा और नियमावली: सभी पर्यटकों को खनन में प्रवेश से पूर्व CCL के नियमों, सुरक्षा निर्देशों एवं स्वास्थ्य मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। CCL द्वारा प्रवेश की अनुमति अंतिम रूप से दी जाएगी।
  • गाइड सुविधा: CCL पर्यटकों को खनन की कार्यप्रणाली समझाने के लिए गाइड उपलब्ध कराएगा।
  • सहयोग: JTDC खनन पर्यटन का प्रचार-प्रसार करेगा; वहीं CCL आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करेगा।

Related Posts

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026
गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
Jharkhand

गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

February 21, 2026
गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

February 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
  • गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
  • गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.