रामगढ़ : आज झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी संघ की बैठक भुरकुंडा पंचायत भवन में हुई। उक्त बैठक की अध्यक्षता सबीना खातून ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष संजीदा खातून, प्रदेश प्रभारी इम्तियाज अहमद, प्रदेश संयोजक मंडल अध्यक्ष प्रेमनाथ विश्वकर्मा उपस्थित हुए। बैठक में निम्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इन मुद्दों पर हुई बातचीत
सेविका सहायिका के मानदेय में बार-बार हो रही गड़बड़ी व उसका यथा शीघ्र निवारण सेविका सहायिका का मानदेय एक साथ दिया जाना। सभी सहायकों का पिछला बकाया मानदेय का यथाशीघ्र भुगतान एवं सेविका सहायिका का मानदेय एक साथ दिया जाए ना कि एक को पहले दे और एक को बाद में सेविकाओं को दिए गए मानदेय में कटौती होना काफी चिंताजनक बात है। जबकि सभी केंद्र अपने समय पर खुल रहे हैं। जब केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति दिखाई जा रही है। बच्चों का पोषाहार दिया जा रहा है। तो सेविका और सहायिका अनुपस्थित कैसे पाए गए ये जांच का विषय है।
किस आधार पर काटा गया मानदेय
मार्च माह में कई केंद्रों का लगातार पर्यवेक्षिकाओं द्वारा निरीक्षण किया गया। लगातार निरीक्षण में सेविका और सहायिका उपस्थित पाए गए पोषाहार सुचारू रूप से संचालित होता हुआ पाया गया, जिसके तहत मार्च माह का पोषाहार भी दिया गया। तो फिर मार्च माह में सेविका सहायकाओं का मानदेय किस आधार पर काटा गया। संघ सरकार से मांग करती है कि इस पर यथाशीघ्र जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। संघ क्रमबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी। बैठक में दर्जनों सेविका सहायिका उपस्थित हुई।










