Jharkhand Weather : झारखंड में आज भी मानसून का बड़ा असर दिखेगा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में राज्य के तीन जिलों में भारी वर्षा को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उनमें पाकुर, साहिबगंज और गोड्डा जिले शामिल हैं। इसके अलावा, देवघर, चतरा, दुमका और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आज राज्य के लगभग सभी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में छिटपुट वर्षा भी सकती है। राजधानी रांची में मौसम वैसे तो सामान्य रहेगा लेकिन शाम के समय बूंदाबांदी के आसार हैं। गौरतलब है कि रामगढ़ के बरकाकाना क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही वर्षा से रोज कमाने खानें वाले ठेला, फुटपाथ पर सामान बेचने वाले, रिक्शा चालक व दूर दराज से सब्जी लेकर आने वाले लोगों को काफी परेशानियां बढ़ गई है।
पानी के कारण जलजमाव
पानी के कारण लोग घर से निकाल नहीं पा रहे हैं। वहीं पानी के कारण सड़कों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। लगातार हो रही वर्षा से सभी नदियों तालाबों व कुआं में पानी भर गया है। वहीं, किसानों का कहना है कि पानी के चलते खेतों में लगे फसल व सब्जियां बर्बाद हो जाएंगे।










