Sunday, February 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में पंचायत उन्नति की नई उड़ान! रांची में PAI-2 कार्यशाला में सतत विकास पर जोर, लोहरदगा अव्वल!

पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी ने रांची में पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI-2) कार्यशाला में सतत विकास और डेटा प्रविष्टि पर बल दिया; लोहरदगा ने मारी बाजी।

July 17, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड में पंचायत उन्नति की नई उड़ान! रांची में PAI-2 कार्यशाला में सतत विकास पर जोर, लोहरदगा अव्वल!
Share on FacebookShare on Twitter
  • रांची के एक स्थानीय होटल में पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई -2) पर आयोजित हुआ राज्य स्तरीय प्रसार कार्यशाला
  • पंचायत उन्नति सूचकांक( पीएआई ) का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य को हासिल करना
  • पोर्टल पर डेटा की प्रविष्टि की मॉनिटरिंग डीडीसी करें सुनिश्चित

पंचायत निदेशक श्रीमती राजेश्वरी बी ने कहा कि झारखंड ने पंचायत उन्नति सूचकांक( पीएआई 2.0 )के तहत स्वास्थ्य पंचायत की थीम में बेहतर काम किया है । पंचायत उन्नति सूचकांक( पीएआई ) का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य को हासिल करना है । इसके तहत पंचायतों को 9 थीम पर फोकस कर काम करना है । उन्होंने कहा कि फ़ण्ड की उपलब्धता को देखते हुए हर साल किन्हीं दो थीम को फोकस कर कार्य करें फिर अगले साल किन्हीं दो थीम पर । इस तरह हम अपने लक्ष्य को पा सकेंगे। श्रीमती राजेश्वरी बी गुरुवार को रांची के एक स्थानीय होटल में आयोजित पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई -2) पर राज्य स्तरीय प्रसार कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं।

  • पीएआई पोर्टल पर पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की प्रविष्टि करना भी जरूरी

श्रीमती राजेश्वरी बी ने पंचायत उन्नति सूचकांक के तहत जिलेवार आंकलन में बताया कि लोहरदगा ने 59.37 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान ,उसके बाद खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम ,धनबाद,और जामताड़ा ने क्रमशः द्वितीय,तृतीय चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त किया है ।उन्होंने कहा कि अन्य पंचायतों ने भी अच्छा काम किया है लेकिन अच्छा काम करने के साथ-साथ उसका प्रदर्शन करना भी जरूरी है। पीएआई पोर्टल पर पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की प्रविष्टि भी सुनिश्चित होनी चाहिए नहीं तो पंचायत उन्नति सूचकांक में पिछड़ जाएँगे । उन्होंने सभी जिलों के डीडीसी को निदेश दिया कि इसकी भी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें कि पोर्टल पर डेटा की प्रविष्टि हो रही है या नहीं । उन्होंने कहा कि पीएआई पोर्टल पर डेटा की कम इंट्री को देखते हुए ही यह कार्यशाला का आयोजन किया गया है । उन्होंने कहा कि पंचायतें अच्छा काम करते हैं पर उसका प्रदर्शन उचित जगह नहीं कर पाते हैं जिस कारण हमलोगों सूचकांक में पिछड़ रहे हैं ।

  • पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से काम कर रही है राज्य सरकार

श्रीमती राजेश्वरी बी ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से काम कर रही है । पंचायत भवन को सुदृढ़ किया जा रहा है । डिजिटल पंचायत प्रोग्राम शुरू किया गया है । पंचायत भवन में सारे डिजिटल काम किए जा रहे है । इसलिए डेटा प्रविष्टि में भी अब कोई समस्या नहीं आनी चाहिए । उन्होंने कहा कि पंचायती राज में मुखिया केंद्र में है । पंचायत में सभी विकास के काम मुखिया के माध्यम से ही होते हैं । विकास कार्य में सरकार की सभी गतिविधियों में मुखिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।अब सभी जिलों में ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है । जिसके लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम पोर्टल बनाया गया है जिसमे प्रविष्टि कर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए इस तरह के कार्यशाला के आयोजन से मुखिया को भी लाभ होगा ।

इस अवसर पर पंचायत उन्नति सूचकांक( पीएआई 2.0 )के तहत बेहतर कार्य करने वाले जिलों ,प्रखंडों और पंचायतों को सम्मानित किया गया ।

कार्यशाला में जिला परिषद के अध्यक्ष ,विभिन्न जिलों के डीडीसी , ,पंचायती राज की अपर सचिव श्रीमती शैल प्रभा कुजूर सहित जिला पंचायत पदाधिकारी ,विभिन्न पंचायतों के मुखिया ,विभिन्न जिलों से आए संबंधित विभाग के पदाधिकारी ,कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Related Posts

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026
गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
Jharkhand

गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

February 21, 2026
गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

February 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
  • गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
  • गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.