Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे मंझिआंव, विभिन्न योजनाओं के प्रगति कार्य का किया निरीक्षण

November 17, 2023
in Jharkhand
गढ़वा : संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे मंझिआंव, विभिन्न योजनाओं के प्रगति कार्य का किया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा  : जितेन्द्र श्रीवास्तव (भा०प्र०से०) संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) भारत सरकार -सह- जिला प्रभारी पदाधिकारी VBSY (Garhwa) अपने दो दिवसीय दौरे के अपने दूसरे दिन आज दिनांक- 17 नवंबर 2023 को उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय एवं जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारियों के साथ गढ़वा जिले के आकांक्षी प्रखंड मंझिआंव पहुंचे, जहां उन्होंने मंझिआंव प्रखंड के पंचायत खरसोता के बूढ़ीखांड़ में आंगनबाड़ी केंद्र एवं राजकीय मध्य विद्यालय बूढ़ीखांड़ का निरीक्षण किया।

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की कुल संख्या, उनकी उपस्थिति तथा उनके पोषाहार एवं अध्ययन आदि की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी सेविका द्वारा बताया गया कि सभी बच्चों को पोषाहार मेन्यू के अनुसार दिए जाते हैं। बच्चों का अध्ययन उनके साफ सफाई एवं पोषाहार का विशेष ध्यान दिया जाता है। कुछ बच्चों से पूछे जाने पर मेन्यू के अनुसार ही डाइट दिए जाने की बात बताई गई। तत्पश्चात संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) भारत सरकार -सह- जिला प्रभारी पदाधिकारी गढ़वा VBSY (Garhwa) द्वारा स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय बूढ़ीखांड़ का भी निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने षष्ठम वर्ग के निरीक्षण के दौरान अध्यनरत बच्चों एवं उपस्थित शिक्षक से उनके द्वारा पढ़ाया जाने वाले विषयों के बारे में पूछा गया। साथ ही संबंधित विषय से कुछ प्रश्न बच्चों से भी किए गए, जिनका उत्तर कुछ बच्चों ने सही-सही दिया।

विद्यालय निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य से स्कूल की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई एवं कुछ व्याप्त समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। निरीक्षण के दौरान पेयजल एवं शौचालय की स्थिति औसत पाई गई जबकि रसोई घर में बिजली की व्यवस्था एवं जल हेतु पाइप कनेक्शन नहीं पाया गया, जिस पर श्री श्रीवास्तव ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य को जल्द से जल्द उक्त सभी को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा अधीक्षक एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को ऐसी समस्याओं को दुरुस्त रखने एवं बच्चों के अध्ययन पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु विद्यालयों का नियमित भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके पश्चात मंझिआंव प्रखंड के ग्राम पंचायत खरसोता के रामपुर, टड़हे में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एंड वॉटर सप्लाई (रुरल पाइप वाटर सप्लाई स्कीम, रामपुर) का निरीक्षण किया गया। उसके ईएसआर, प्रोजेक्ट एवं निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने वाले टाइमलाइन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल प्रदीप कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त स्कीम का कंप्लीशन पीरियड 20 जनवरी 2025 तक की है। इस अवधि के अंतर्गत प्रोजेक्ट को पूर्ण कर लिया जाएगा।

संयुक्त सचिव -सह- निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की अध्यक्षता में पंचायत सचिवालय खरसोता में पंचायत स्तरीय संवाद का आयोजन किया गया, जहां पंचायत की मुखिया द्वारा संयुक्त सचिव -सह- जिला प्रभारी पदाधिकारी को बुके व शॉल देकर सम्मानित किया गया। उक्त संवाद कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को आच्छादित होने संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। संवाद कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा ग्रामीणों के बीच बताया गया कि आकांक्षी जिला/प्रखंड का उद्देश्य सभी प्रकार के योजनाओं यथा- शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास, पेयजल, कृषि, सामाजिक सुरक्षा आदि को सही दिशा में कार्यान्वित करते हुए विकास करना है। सर्वांगीण विकास हो सके, इसलिए आकांक्षी प्रखंड मंझिआंव में योजनाओं के कार्यान्वयन तथा उनके संचालन संबंधी निरीक्षण तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

संयुक्त सचिव -सह- प्रभारी पदाधिकारी श्री श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए बताया कि भारत सरकार की ओर से उन्हें जिला प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। गढ़वा जिले में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है अथवा नहीं, यही जानने के लिए उन्हें भेजा गया है। उन्होंने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी योजना का लाभ किसी योग्य लाभुक को नहीं मिल रहा हो तो वे बताने का कष्ट करें। साथ ही उन्होंने बताया कि नल जल योजना भारत सरकार की एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर में जल पहुंचाया जाना है।

मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल श्री सिंह द्वारा बताया गया कि जिले में अब तक करीब 51.69% घरों में नल के माध्यम से जल पहुंचाने का कार्य किया गया है जबकि जून 2024 तक हर घर में जल नल के माध्यम से पंहुचाने की बात बताई गई। उन्होंने दूसरी महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को बताया। उपस्थित आम जनों से श्री श्रीवास्तव ने उनके घरों में शौचालय की उपलब्धता होने की स्थिति के बारे में पूछा। कुछ ग्रामीणों द्वारा शौचालय अभी तक स्वीकृत नहीं होने की बात बताई गई, जिस पर श्री श्रीवास्तव द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी मंझिआंव नितेश भास्कर से कुछ घरों में शौचालय की स्वीकृति अब तक नहीं होने का कारण पूछा गया तथा समस्या के निराकरण करने हेतु निदेशित किया गया। श्री श्रीवास्तव ने ग्रामीणों के समक्ष कहा कि आज के युग में शौचालय विहीन घर होना दुखद है। सभी को शौचालय बनवाने की आवश्यकता है। कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल श्री सिंह को सभी शेष योग्य लाभुकों को चिन्हित करते हुए शौचालय निर्माण की स्वीकृति दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबंधन के भी चर्चा की गई तथा इसके प्रति लोगों को जागरुक कर कचरा प्रबंधन हेतु प्रेरित किया गया।

Related Posts

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
Jharkhand

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे

March 5, 2026
अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
Jharkhand

अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

March 5, 2026
गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

March 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
  • अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
  • गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.