देवघर : देवघर में जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा रविवार को सपरिवार बाबा धाम पहुंच कर बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। मनोज सिन्हा विशेष विमान से देवघर हवाई अड्डे पर उतरे। जिसके बाद वहां से सीधे देवघर परिसदन पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके बाद मनोज सिन्हा अपने परिवार के साथ बाबा मंदिर पहुंचे। जहां भारी सुरक्षा इंतज़ाम के बीच अपनी पत्नी, बेटे और बहू समेत परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।
शाम 4ः30 बजे दिल्ली के लिए होंगे रवाना
आपको बता दें कि, बाबा मंदिर में जिला अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और एसडीएम दीपांकर चौधरी ने उन्हें पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मनोज सिन्हा देवघर से सीधा भागलपुर के लिए रवाना हो गए। जम्मू कश्मीर के एलजी सोमवार के दिन दोबारा देवघर पहुंचेंगे और फिर शाम 4ः30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।









