Wednesday, February 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

रामगढ़ में दिनदहाड़े 29 लाख रुपए की लूट, LIC कार्यालय के बाहर नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग कर दिया वारदात को अंजाम

गोली लगने से एक सुरक्षाकर्मी घायल

April 11, 2023
in Crime, Jharkhand
loot
Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़ : जिले में दिनदहाड़े मंगलवार को 29 लाख रुपए की लूट हुई है। लुटेरों ने हथियार के बल पर एलआईसी का रुपए लूट लिया। हथियार से लैस नकाबपोश अपराधियों ने लूट के दौरान फायरिंग की। जिसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। बताया जाता है कि एलआईसी में जमा इस रकम को बैंक में डालने के लिए सुरक्षाकर्मी ले जा रहे थे। इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब आधा दर्जन से अधिक बाइक पर सवार लगभग 10 से 15 नकाबपोश अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

आईडीबीआई बैंक जा रहे थे सुरक्षाकर्मी

रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि एलआईसी ऑफिस से 29 लाख 34 हजार 797 रुपए लेकर एसआईएस कंपनी के सुरक्षाकर्मी और कैश अधिकारी आईडीबीआई बैंक जा रहे थे। पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने एलआईसी ऑफिस से बाहर निकलते ही सुरक्षाकर्मियों और कैश अधिकारी पर हमला कर दिया। अपराधियों के पास हथियार थे और उन लोगों ने 4-5 राउंड गोली भी चलाई। घटनास्थल से पुलिस को दो खोखा बरामद हुआ है। इस वारदात में एक कैश अधिकारी प्रेम कुमार मिश्रा को गोली लगी है।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में नाकेबंदी

इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे खतरे से बाहर है। अपराधियों ने एक अन्य कैश अधिकारी संतोष कुमार पांडे पर भी गोली चलाई थी। लेकिन वे बाल-बाल बचे। अचानक हुई गोलीबारी से घबराए सुरक्षाकर्मी और कैश अधिकारी ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान रुपयों से भरा बैग सड़क पर ही छोड़ दिया। जिसे लेकर सभी लुटेरे फरार हो गए। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है।

Related Posts

झारखंड का बजट सत्र तैयारियों में जोर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक – दावोस अनुभवों से नई दिशा, ट्राइबल वेलफेयर, महिला सशक्तिकरण और निवेश पर फोकस!
Jharkhand

झारखंड का बजट सत्र तैयारियों में जोर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक – दावोस अनुभवों से नई दिशा, ट्राइबल वेलफेयर, महिला सशक्तिकरण और निवेश पर फोकस!

February 17, 2026
गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
Jharkhand

गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!

February 17, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोश! वन पट्टा, धूमकुड़िया भवन, पेट्रोल पंप एनओसी से लेकर शिक्षक भर्ती तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोश! वन पट्टा, धूमकुड़िया भवन, पेट्रोल पंप एनओसी से लेकर शिक्षक भर्ती तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

February 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड का बजट सत्र तैयारियों में जोर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक – दावोस अनुभवों से नई दिशा, ट्राइबल वेलफेयर, महिला सशक्तिकरण और निवेश पर फोकस!
  • गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोश! वन पट्टा, धूमकुड़िया भवन, पेट्रोल पंप एनओसी से लेकर शिक्षक भर्ती तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.