कोल्हापुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का निधन हो गया। उनका निधन मंगलवार (2 मई) को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ। 89 साल के अरुण गांधी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। निधन की जानकारी उनके बेटे तुषार गांधी ने दी। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे के बाद कोल्हापुर में किया जाएगा।
बता दें कि अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल 1934 को डरबन में मणिलाल गांधी और सुशीला मशरूवाला के घर हुआ था। वह अपने दादा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ही नक्शे कदम पर चलकर कई काम किये। उन्होंने लेखक और एक्टिविस्ट के रूप में महाराष्ट्र के लोगों की सेवा की।









