Wednesday, August 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं ममता बनर्जी, देखें देश के 30 राज्यों के सीएम के पास कितनी है संपत्ति

एडीआर ने जारी की मुख्यमंत्रियों के संपत्ति की लिस्ट

April 13, 2023
in National, Top News
mamata Banerjee
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : एडीआर ने देश के मुख्यमंत्रियों के संपत्तियों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें 30 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बारे में जानकारी दी है। एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स) की जारी रिपोर्ट के मुताबिक 30 में से 29 मुख्यमंत्री ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। वहीं सबसे कम पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी की संपत्ति है।

ADR रिपोर्ट के अनुसार सबसे पहला नाम आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी का है। उनके पास कुल 510 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनकी गिनती देश के सबसे धनी मुख्यमंत्रियों में की जा रही है। जबकि सीएम ममता बनर्जी के पास कुल 15 लाख की ही संपत्ति है। वो लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर हैं। बता दें कि एडीआर देश के नेताओं के आपराधिक इतिहास और संपत्ति पर नजर रखती है और उसकी रिपोर्ट जारी करती है। वहीं विभिन्न मामलों की भी जानकारी देश की जनता को देती है।

510 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं जगन मोहन रेड्डी

संपत्ति के मामले में शीर्ष तीन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी (510 करोड़ रुपये से अधिक), अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (163 करोड़ रुपये से अधिक) और ओडिशा के नवीन पटनायक (63 करोड़ रुपये से अधिक) शामिल हैं। सबसे कम संपत्ति वाले तीन मुख्यमंत्री हैं। इनमें पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (15 लाख रुपये से अधिक), केरल के पिनाराई विजयन (1 करोड़ रुपये से अधिक) और हरियाणा के मनोहर लाल (1 करोड़ रुपये से अधिक) शामिल हैं। दिलचस्प बात ये कि 10 सबसे अमीर सीएम वाली लिस्ट के बाकी मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति भी जगन मोहन रेड्डी के बराबर नहीं है। देशभर के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 33।96 करोड़ रुपये है।

SR.मुख्यमंत्रीराज्यकुल संपत्ति
1.जगन मोहन रेड्डीआंध्र प्रदेश510 करोड़+
2.पेमा खांडूअरुणाचल प्रदेश163 करोड़+
3.नवीन पटनायकओडिशा63 करोड़+
4.नेफियू रियोनागालैंड46 करोड़+
5.एन रंगासामीपुडुचेरी38 करोड़+
6.के चंद्रशेखर रावतेलंगाना23 करोड़+
7.भूपेश बघेलछत्तीसगढ़23 करोड़+
8.हिमंत बिस्वा सरमाअसम17 करोड़ +
9.कोनराड संगमामेघालय15 करोड़+
10.माणिक साहात्रिपुरा13 करोड़+
11.एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र11 करोड़+
12.प्रमोद सावंतगोवा9 करोड़+
13.बसवराज बोम्मईकर्नाटक8 करोड़+
14.एमके स्टालिनतमिलनाडु8 करोड़+
15.हेमंत सोरेनझारखंड8 करोड़ +
16.भूपेंद्र पटेलगुजरात8 करोड़+
17.सुखविंदर सिंहहिमाचल प्रदेश7 करोड़+
18.शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश7 करोड़ +
19.अशोक गहलोतराजस्थान6 करोड़ +
20.पुष्कर सिंह धामीउत्तराखंड4 करोड़ +
21.प्रेम सिंह तमांगसिक्किम3 करोड़+
22.ज़ोरमथांगामिजोरम3 करोड़+
23.अरविंद केजरीवालदिल्ली3 करोड़+
24.नीतीश कुमारबिहार3 करोड़ +
25.भगवंत मानपंजाब1 करोड़+
26.योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश1 करोड़ +
27.एन बिरेन सिंहमणिपुर1 करोड़ +
28.मनोहर लाल खट्टरहरियाणा1 करोड़ +
29.पिनाराई विजयनकेरल1 करोड़ +
30.ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल15 लाख +

 

नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल के पास 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति

रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल दोनों के पास 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। 46 वर्षीय मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के पास 1 करोड़ से अधिक की देनदारी के साथ 510 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। उनकी खुद की आय 50 करोड़ से ज्यादा है। दूसरे सबसे अमीर सीएम पेमा खांडू की हैं जिनकी कुल संपत्ति 163 करोड़ से अधिक है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की खुद की आय 2 लाख से ज्यादा है और कुल संपत्ति 3 करोड़ से अधिक है।

Related Posts

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
Jharkhand

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश

August 26, 2026
त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना
Jharkhand

त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना

August 26, 2026
जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!
Jharkhand

जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!

August 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
  • त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना
  • जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.